हैवानियत की हद पार , युवती के पेचकस से दोनों आंखें फोड़ी, ब्लेड से गला काटकर हत्या

Crime News : हैवानियत की हदें पार करने वाली एक वारदात फिर देश में हुई है। तेलंगाना में एक बार फिर एक मामूस की बदमाशों ने बर्बर्ता से हत्या कर दी है। हत्या क्यों और किस लिए की गयी इसकी जानकारी आना अभी बाकी है लेकिन हत्या को जिस तरह से अंदाम दिया गया है वह किसी की भी रुह कंपा सकती हैं।

यह भी पढ़ें:- पिता ने बेटी की जबरन कराई दूसरी शादी, युवती ने पीएम से लगाई मदद की गुहार

तेलंगाना के विकाराबाद जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक 19 वर्षीय लड़की की आंखों में पेचकस से वार किया और ब्लेड से उसका गला काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसका शव तालाब में मिला था। लड़की के शरीर पर स्क्रूड्राइवर से कई बार वार किया। लड़की की आंखे फोड़ दी गयी। धारदार ब्लेड से उसके गले को रेता गया। (Crime News)

यह भी पढ़ें:- RAIPUR NEWS : ब्लू वाटर में नहाने उतरे युवकों की मौत, तीनों शव बरामद

घटना विकाराबाद जिले के कालापुर गांव में हुई। मृतक की पहचान जट्टू सिरिशा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका 10 जून की रात 11 बजे घर से निकली थी। बाद में स्थानीय लोगों ने तालाब में बच्ची का खून से लथपथ शव देखा। (Crime News) मामले की आगे की जांच चल रही है।

Related Articles

Back to top button