कांग्रेस प्रत्याशी डहरिया ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा- नक्सलियों के नाम पर आदिवासियों को मारा जा रहा

Dahria on Law Order: छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और जांजगीर-चांपा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी शिव कुमार डहरिया ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी है। सभी शहरों में घटनाएं हो रही है। हत्या, दुष्कर्म, चोरी और डकैती बढ़ गई है। डहरिया ने कहा कि नक्सली घटनाएं लगातार बढ़ रही है। नक्सलियों के नाम पर कुछ ग्रामीणों को भी मार देते हैं। फिर कहते हैं हमने नक्सलियों को मारा है। शिव डहरिया ने राज्य सरकार से मांग की है कि इसकी जांच होनी चाहिए। नक्सलियों के नाम पर स्थानीय आदिवासियों की हत्या हो रही है। यह बंद होना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- BJP ने 12 राज्यों के नियुक्त किए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी, नबीन बने छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव प्रभारी

पूर्व मंत्री डहरिया ने कहा कि बीजेपी की सरकार में अपराधी पकड़े नहीं जा रहे हैं। बिना कुछ लिए दिए काम नहीं हो रहा है। लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि आम जनता का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। हमारे सभी 11 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो चुकी है। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर जनता का रिएक्शन अच्छा है। हमारे घोषणा पत्र की सबसे जरूरी बात ये है कि सभी वर्गों के लिए हमारे घोषणा पत्र में कुछ ना कुछ है। डहरिया ने कहा कांग्रेस पार्टी ने सभी सीटों से अच्छा कैंडिडेट उतारा है। हम सभी चुनाव जीतेंगे। (Dahria on Law Order)

BJP को प्रजातंत्र के ऊपर विश्वास नहीं: डहरिया

वहीं छत्तीसगढ़ में BJP लगातार कार्टून जारी कर कांग्रेस प्रत्याशियों पर निशाना साध रही है। इसे लेकर शिव डहरिया ने कहा कि बीजेपी के पास पोस्टर बनाने के अलावा कोई योजना नहीं है। बीजेपी को प्रजातंत्र के ऊपर विश्वास नहीं है। बीजेपी ने जनता के वादे को पूरा नहीं किया। अब चुनाव के समय यह सब कर रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों पर लगातार हो रहे FIR पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी को प्रजातंत्र पर ही विश्वास नहीं है। बीजेपी कभी नहीं चाहती की सशक्त विपक्ष हो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि पूरा विपक्ष खत्म हो जाए। इसलिए हमारे नेताओं पर FIR दर्ज कराई जा रही है। (Dahria on Law Order)

Related Articles

Back to top button