IPL 2023 की रिटेंशन, देखिए सभी टीमों की लिस्ट

IPL 2023 के लिए खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें मुंबई इंडियंस के किरोन पोलार्ड ने संन्यास ले लिया है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान केन विलियमसन और पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को अपनी-अपनी टीम से रिलीज यानी बाहर कर दिया है। अब ये दोनों खिलाड़ी नीलामी में जाएंगे, जहां उन्हें कोई भी फ्रेंचाइजी खरीद सकती है। बता दें कि 23 दिसंबर को होने वाले IPL के मिनी ऑक्शन से पहले टीमों ने अपने स्क्वॉड में अहम बदलाव किए हैं। (IPL 2023)

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन किए हैं। साथ ही खिलाड़ियों की लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी। साथ ही हर टीम ने अपने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इसी के साथ रकम बढ़ी है, जिसका इस्तेमाल ये टीमें दिसंबर में होने वाले मिनी ऑक्शन में करेंगी। जिस टीम के पास जितना पैसा होगा वो उतनी मजबूती से खिलाड़ियों की बोली लगाएंगी। (IPL 2023)

वेस्ट इंडीज के स्टार ऑलराउंडर काइरन पोलार्ड ने IPL से संन्यास ले लिया है। ये खबर IPL 2023 के लिए खिलाड़ियों के रिटेंशन से ठीक पहले आई है। पोलार्ड के IPL में नहीं खेलने के संकेत तो इस लीग के पिछले सीजन में ही मिल गए थे। लेकिन अब उनके संन्यास की खबर पर आधिकारिक मुहर लगने के बाद ये साफ हो गया है कि वो IPL 2023 में खेलते नहीं दिखेंगे। हालांकि उनकी नई भूमिका कोच की होगी। IPL 2023 में वो मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच की भूमिका में दिखेंगे। (IPL 2023)

इधर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने IPL में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल को कानूनी नोटिस भेजा है। अकमल को ये नोटिस सोशल मीडिया पर दिए उनके एक बयान को लेकर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि कामरान अकमल को नोटिस रमीज राजा की तरफ से PCB के लीगल डिपार्टमेंट की ओर से भेजा गया है। बता दें कि कामरान अकमल पाकिस्तान के उन खिलाड़ियों में हैं, जो IPL में खेल चुके हैं। इन्होंने IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए 6 मुकाबले खेले हैं। (IPL 2023)

यह भी पढ़ें:- टीम इंडिया में होगी पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वापसी, BCCI दे सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Related Articles

Back to top button