Google Analytics —— Meta Pixel

Dog dragged by bike : कुत्ते को बाइक से 1 किमी तक घसीटा, दोनों पैर रस्सी से बंधे थे; आरोपी गिरफ्तार

Dog dragged by bike : राजनांदगांव जिले के चिखली थाना क्षेत्र में दो युवकों ने एक कुत्ते के दोनों पैर रस्सी से बांधकर बाइक से करीब 1 किलोमीटर तक घसीटा, जिससे कुत्ता बुरी तरह घायल हो गया। यह पूरा कृत्य कैमरे में कैद हो गया, जिसके वीडियो के सामने आने पर बजरंग दल ने विरोध जताया और आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें :- Excise raid in Bhilai : भिलाई के बार में आबकारी विभाग का छापा, 737 बोतल अवैध शराब जब्त, लूज बॉटल से मिलावट की आशंका

घटना 30 मई शाम 4 बजे की है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पंकज पासवान (21) और गौरव नायक (20) नाम के युवक 35-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक चला रहे थे, जिससे कुत्ता सड़क पर घिसटते-घिसटते बेहोश हो गया। राहगीरों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुके। अंत में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पीछा कर बाइक रोकी और कुत्ते को छुड़वाया। (Dog dragged by bike)

घायल कुत्ता मौके से भागा

घसीटने से कुत्ते के शरीर से खून बह रहा था। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उसे इलाज के लिए पकड़ने की कोशिश की, लेकिन होश में आने के बाद कुत्ता मौके से भाग गया। पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि आरोपी कुत्ते को “पागल” बताकर खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। (Dog dragged by bike)

आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज

चिखली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज किया है। बीएनएस सेक्शन 325 के अनुसार, जानवरों के साथ क्रूरता करना एक गंभीर अपराध है, जिसमें 5 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है। (Dog dragged by bike)

यह भी पढ़ें :- Drug trafficking arrest : नशीली टेबलेट बेचते 4 आरोपी गिरफ्तार, दुर्ग में ग्राहक की तलाश कर रहे थे, 319 टैबलेट, स्कूटी और मोबाइल जब्त

यह भी पढ़ें :- Raipur iPhone robbery news : हॉलीवुड फिल्मों से चोरी का आइडिया, 9 मिनट में 17 iPhone चोरी – कारोबारी के बेटे समेत 5 गिरफ्तार

Back to top button
error: Content is protected !!