भारत समेत 3 देशों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 11 लोगों की मौत

Earthquake in Pakistan: दुनियाभर में भूकंप आने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बीच भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 133 किमी दक्षिण पूर्व में जमीन से 156 किमी की गहराई में था। वहीं इससे पाकिस्तान में 9 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 302 लोग घायल हैं। अफगानिस्तान में भी दो लोगों की जान चली गई है। भारत में भी इसका असर देखा गया।

यह भी पढ़ें:-  सभी सरकारी अस्पतालों में 1 जून से कैशलेस व्यवस्था : मंत्री TS सिंहदेव

भूकंप से दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और जम्मू कश्मीर भी हिल गए। इससे लोगों में अफरा-तफरी देखी गई। लोग घबराकर जान बचाने के लिए घरों से बाहर आ गए। दिल्ली-NCR, गाजियाबाद के कई इलाकों में लोगों ने पूरी रात घर के बाहर गुजारी। भूकंप के झटके MP के ग्वालियर, भोपाल में भी महसूस हुआ। लोगों ने कुछ सेकेंड्स के लिए कंपन महसूस किया। शहर में ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग तो सड़क पर निकल आए। भूकंप को लेकर लोगों में दहशत देखी गई। (Earthquake in Pakistan)

इसी तरह जयपुर, सीकर, करौली समेत राजस्थान के कई जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस हुए, जहां भी लोग घरों से बाहर भागे। एक-दूसरे को फोन कर भूकंप आने की जानकारी दी। बीकानेर, जोधपुर, अलवर, गंगानगर, अजमेर, झुंझुनूं में लोग घर से बाहर की ओर दौड़े। अपने रिश्तेदारों और परिचितों को फोन करके इसकी जानकारी भी दी, ताकि सभी सुरक्षित अपने घरों से बाहर निकल जाएं। ऐसा ही हाल पंजाब, जम्मू-कश्मीर, यूपी और उत्तरभारत के अन्य इलाकों में भी रहा। (Earthquake in Pakistan)

बता दें कि हर साल पूरी दुनिया में कई भूकंप आते हैं, लेकिन इनकी तीव्रता कम होती है। नेशनल अर्थक्वेक इंफोर्मेशन सेंटर हर साल करीब 20 हजार भूकंप रिकॉर्ड करता है। इसमें से 100 भूकंप ऐसे होते हैं, जिनसे नुकसान ज्यादा होता है। भूकंप कुछ सेकेंड या कुछ मिनट तक रहता है। अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा देर तक रहने वाला भूकंप 2004 में हिंद महासागर में आया था। ये भूकंप 10 मिनट तक रहा था। कई भूकंप सामान्य होते हैं। जबकि कई भूकंप इतने खतरनाक होते हैं कि कई लोगों की मौत हो जाती है। (Earthquake in Pakistan)

Related Articles

Back to top button