Google Analytics —— Meta Pixel

प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, कोर्ट ने जारी किया आदेश

Ekta Kapoor: शो क्वीन एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है। बेगूसराय सिविल कोर्ट ने ये वारंट जारी किया है। कोर्ट ने ये वारंट वेब सीरीज XXX सीजन- 2 को लेकर जारी किया है। दरअसल, इस वेब सीरीज में फौजी की पत्नी को लेकर शर्मनाक सीन दिखाया गया था। इसे सेना का अपमान मानते हुए बेगूसराय कोर्ट में पिछले साल मामला दर्ज कराया गया था। इसी मामले को लेकर कोर्ट ने वारंट जारी किया है। (Ekta Kapoor)

यह भी पढ़ें:- BJP सांसद से करोड़ों की धोखाधड़ी, व्यापारी के खिलाफ केस दर्ज

मामले को लेकर बेगूसराय के वकील ऋषिकेश पाठक ने बताया कि बीते साल प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर द्वारा निर्मित वेब सीरीज XXX सीजन-2 बनाया गया था। उसमें एक घटिया सीन था। सीरीज में दिखाया गया कि भारतीय सैनिक जो देश की रक्षा करते हैं। जब वह ड्यूटी पर तैनात रहते हैं, तब उनकी पत्नी अपने दोस्तों को बुलाकर सेना की वर्दी पहनाकर शारीरिक संबंध बनाती हैं। वकील ने आगे बताया कि इसके खिलाफ विभिन्न जिलों में मुकदमा दर्ज कराया गया था। (Ekta Kapoor)

इस वजह से जारी किया गया वारंट

इसी सिलसिले में बेगूसराय में भी भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के शंभू कुमार ने बेगूसराय न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया था। ये मुकदमा राजीव कुमार के न्यायालय से होते हुए विकास कुमार के न्यायालय में अंतरित हुआ, वहां से ये गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। ऋषिकेश पाठक ने बताया कि पिछले तारीख में मजिस्ट्रेट ने समन की मांग की थी। हालांकि इसका जवाब आया कि एकता कपूर और शोभा कपूर के ऑफिस में उनके कर्मचारी द्वारा रिसीव किया गया था। उसमें ये टिप्पणी की गई थी कि स्टूडियो में शोभा कपूर मौजूद नहीं थी। इसलिए उस का समर्थन करते हुए उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। (Ekta Kapoor)

Back to top button
error: Content is protected !!