Google Analytics —— Meta Pixel

कश्मीर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर के 5 आतंकियों को किया ढेर

Encounter in Kupwara: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में LoC के पास माछिल सेक्टर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने लश्कर के 5 आतंकियों को मार गिराया है। जवानों ने मौके से 5 AK सीरीज की राइफल के अलावा भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। कश्मीर पुलिस के ADGP विजय कुमार ने बताया कि उन्हें इनपुट मिले थे कि कुछ आतंकी माछिल सेक्टर में भारत की सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षाबलों ने इनके मंसूबों को नाकाम कर दिया।

यह भी पढ़ें:- Election 2023 : गधे पर सवार होकर नामांकन फॉर्म जमा करने पहुंचा उम्मीदवार, कहा- ‘सभी पार्टियां जनता को गधा बना रही’

बता दें कि बीते पांच दिनों में कश्मीर में घुसपैठ की ये दूसरी घटना है, जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। इससे पहले 22 अक्टूबर को जवानों ने बारामूला के उरी सेक्टर में दो आतंकियों को मार गिराया था। दोनों आतंकी एक बड़े ग्रुप का हिस्सा थे, जो लगातार बारिश और खराब विजिबिलिटी का सहारा लेकर LoC पार करने की कोशिश कर रहे थे। सेना के प्रवक्ता ने बताया था कि इंटेलिजेंस एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इनपुट दिए थे कि हथियारबंद आतंकियों का एक समूह सीमा के इस पार आने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद सुरक्षाबलों को हाई-अलर्ट पर रखा गया और घुसपैठ निरोधी ग्रिड को मजबूत किया गया।  (Encounter in Kupwara)

लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहे जवान

21 अक्टूबर की दोपहर करीब 3 बजे आतंकियों के ग्रुप को सेना के अलर्ट ने रोका था, जिसके बाद आतंकियों ने सेना पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से देर रात तक गोलीबारी होती रही, जिसमें दो आतंकी ढेर हो गए। बाकी आतंकी वापस अपनी सीमा में लौट गए। वे मरे हुए आतंकियों के शव भी ले गए। दो आतंकियों के मारे जाने के बाद सेना ने शनिवार रात से लेकर रविवार शाम तक इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च के दौरान घटनास्थल से युद्ध स्तर के हथियार मिले। इनमें दो AK सीरीज की राइफल्स, 6 पिस्तौल, चार चीनी ग्रेनेड, कंबल और खून से सने दो बैग मिले जिनमें पाकिस्तानी और भारतीय करेंसी, पाकिस्तानी दवाएं और खाने का सामान था।  बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उनका सफाया किया जा रहा है।  (Encounter in Kupwara)

Back to top button
error: Content is protected !!