EPFO Update : पहली नौकरी करने वालों को सरकार देगी ₹15,000, पढ़े पूरी खबर

EPFO Update : रोजगार को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी पहल की है। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के तहत अब पहली बार नौकरी शुरू करने वाले युवाओं को ₹15,000 तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यह लाभ केवल उन कर्मचारियों को मिलेगा, जो पहली बार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में रजिस्टर्ड हो रहे हैं।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : किसानों को मिली नई ताकत, 882 किसानों तक पहुँचे आधुनिक कृषि यंत्र
सरकार के अनुसार, यह राशि पहली औपचारिक नौकरी पाने वाले युवाओं को दो किस्तों में दी जाएगी। यह प्रोत्साहन राशि एक महीने के EPF वेज के बराबर होगी। योजना का उद्देश्य युवाओं को औपचारिक रोजगार से जोड़ते हुए सामाजिक सुरक्षा के दायरे को विस्तार देना है।
कैसे मिलेगा लाभ
योजना का लाभ पाने के लिए कर्मचारी का EPFO में नई सदस्यता होना अनिवार्य है। जैसे ही कर्मचारी का पीएफ खाता खुलता है, उसकी पात्रता तय हो जाती है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है, जिससे नए कर्मचारी घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
पहले से रजिस्टर्ड कर्मचारी नहीं होंगे पात्र
यदि कोई कर्मचारी पहले से EPFO अकाउंट रखता है, तो वह इस योजना के तहत लाभ का हकदार नहीं होगा।
पीएफ निकासी के नियम भी आसान
इसी बीच EPFO ने पीएफ निकासी संबंधी प्रक्रिया को भी सरल बनाया है। नौकरी छूटने की स्थिति में सदस्य तुरंत 75% राशि निकाल सकते हैं, जबकि 12 माह बेरोजगार रहने पर शेष 25% भी निकाली जा सकती है। शादी, घर निर्माण, बच्चों की पढ़ाई और गंभीर बीमारी जैसी परिस्थितियों में भी नियमों के तहत राशि निकासी की सुविधा उपलब्ध है। (EPFO Update)
सरकार का मानना है कि यह कदम युवाओं को नौकरी के लिए प्रोत्साहित करेगा और देश में औपचारिक रोजगार सृजन को गति मिलेगी। (EPFO Update)




