आज घोषणा पत्र जारी करेगी छत्तीसगढ़ कांग्रेस, BJP से एक कदम आगे होंगे वादे…?

Chhattisgarh Congress Manifesto: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आज (5 नवंबर) अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज भी छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे, जो रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में घोषणा पत्र को लॉन्च करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि PCC चीफ बस्तर के चित्रकोट से कांग्रेस के प्रत्याशी भी हैं। 7 नवंबर को पहले चरण मतदान होगा। इसके लिए आज शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। बैज ने जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अभी कई तीर है, जो घोषणापत्र में देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के लिए आज शाम को थम जाएगा प्रचार, 7 नवंबर को होगा मतदान

दीपक बैज ने कहा कि मोदी की गारंटी नहीं चलेगी, बल्कि कांग्रेस का भरोसा चलेगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने घोषणा पत्र बनाने के लिए एक टीम तैयार की थी। मंत्री मोहम्मद अकबर की अगुवाई में इसे तैयार किया गया है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस को हर वर्ग से हजारों सुझाव मिले, जिन्हें कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में किसान, महिलाएं, युवा, बुजुर्ग अलग-अलग समुदाय को साधने का प्रयास दिखेगा। कई अहम ऐलान किए जाएंगे। हालांकि इससे पहले अलग-अलग मंचों से कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी महत्वपूर्ण ऐलान और वादे कर चुके हैं। (Chhattisgarh Congress Manifesto)

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 2 नवंबर को छत्तीसगढ़ BJP का घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें सभी वर्गों को साधने की कोशिश की गई है। इसमें सबसे ज्यादा फोकस किसान, महिला और युवाओं पर दिया गया है। हालांकि कांग्रेस ने भाजपा के घोषणा पत्र को कपट पत्र बताया है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ये घोषणा पत्र भाजपा कांग्रेस की नकल करने की कोशिश की है। यह भूपेश बघेल की उपलब्धि है कि धान पर बोनस का विरोध करने वाले धान की कीमत 3100 करने की बात कर रहे हैं, जो लोग 2100 बोलकर नहीं दिए। 300 बोनस नहीं दिए, जो लोग 15 क्विंटल नहीं खरीदने का फैसला लिए थे वे अब 21 क्विंटल खरीदने की बात कर रहे हैं। यह भूपेश बघेल की उपलब्धि है। (Chhattisgarh Congress Manifesto)

Related Articles

Back to top button