Google Analytics —— Meta Pixel

नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार: दिल्ली में अमित शाह की हाई-लेवल मीटिंग, डिप्टी सीएम शर्मा रवाना

रायपुर। दिल्ली में नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। इस संबंध में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बड़ी बैठक कर रहे हैं। इसी बैठक में शामिल होने डिप्टी सीएम विजय शर्मा दिल्ली रवाना हुए है।

यह भी पढ़े :- दिव्यांग बच्ची के साथ क्रूरता: पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया ढेर

बैठक में नक्सलियों के खिलाफ व्याप‌क रणनीति तैयार की जायेगी। बैठक में केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी और सुरक्षा मामलों के बड़े रणनीतिकार शामिल होंगे। शर्मा ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा, आज भी सीसी मेंबर को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है।

यह भी पढ़े :- Chenab Railway Bridge : दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज का आज उद्घाटन करेंगे PM मोदी, वंदे भारत ट्रेन के साथ रचेगा इतिहास

बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर हुई बैठक पर उन्होंने कहा, सभी नोडल अधिकारियों को इस संबंध में दिशानिर्देश दिए गए हैं।

1 करोड़ का इनामी नक्सली सुधाकर एनकाउंटर में ढेर

बीजापुर में सुरक्षा बलों को फिर बड़ी सफलता मिली है। नेशनल पार्क क्षेत्र में जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में नक्सली नेता सेंट्रल कमेटी सदस्य नरसिंहचलम उर्फ ​​गौतम उर्फ ​​सुधाकर के मारे जाने की खबर है। वह छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में मोस्ट वांटेड था। सुधाकर पर तीनों राज्यों में करीब एक करोड़ रुपये का इनाम था।

जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में मारा गया सुधाकर नक्सलियों के शिक्षा विभाग का प्रभारी था। वह आंध्र प्रदेश के चिंतापलुडी गांव का रहने वाला था और पिछले तीन दशक से नक्सल गतिविधियों में सक्रिय था। यही वजह है कि एनकाउंटर को सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेंट्रल कमेटी सदस्य गौतम उर्फ ​​सुधाकर, तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य बंदी प्रकाश, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य पप्पा राव और कुछ अन्य हथियारबंद माओवादी कैडरों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा के संयुक्त बल को नक्सल विरोधी अभियान पर भेजा गया था।

Back to top button
error: Content is protected !!