पहले कुबूल है कुबूल है, फिर 5 घंटे बाद ही तलाक तलाक तलाक, जानिए क्या है पूरा मामला?

Triple Talaq Case in UP : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शादी में दूल्हे की दादी से कुर्सी मांगने पर इतना हंगामा हो गया, कि मामला तलाक लेने के बाद ही शांत हुआ। बताया जा रहा है कि दुल्हे की दादी से कुर्सी मांगने पर नाराज दुल्हे और उसके भाई ने दुल्हन पक्ष के साथ गाली-गलौज कर दी। जिसके बाद दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे समेत पूरी बारात को बंधक बना लिया। इसके बाद सभी लोगों को छूटने के लिए बड़ी भारी कीमत चुकानी पड़ गई।

यह भी पढ़ें:- संसद में आज होगी सर्वदलीय बैठक, कल से बजट सत्र होगा शुरू

मामला बुलंदशहर के औरंगाबाद का है। यहां की रहने वाली एक युवती का निकाह दिल्ली के सीमापुरी के रहने वाले युवक से तय हुआ था। बीते शनिवार रात दोनों की शादी होना तय हुआ था। बारात में आए महमानों ने हंसी खुशी खाना खा लिया था। मोलवियों ने पति-पत्नी को निकाह पढ़कर कबुल करा दिया था। लेकिन नाराज दुल्हे और उसके भाई के गाली गलौच करने के बाद बारात को बिन दुल्हन के खाली हाथ लौटना पड़ गया।

दुल्हे ने दुल्हन को मारने की दी धमकी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब साढ़े दस बजे मैरिज होम में दूल्हे की दादी कुर्सी पर बैठी हुई थीं। उसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और दादी से कुर्सी छोड़ने के लिए कहने लगा। दादी ने युवक के साथ अभद्रता करने के साथ खुद को गोली मारने की धमकी दी। इस बात का पता जब दूल्हे और उसके भाई को लगा तो वे भड़क गए और दुल्हन व उसके परिजनों के साथ गाली गलौज करने लगे। दुल्हन पक्ष ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो दूल्हे ने दुल्हन को दिल्ली पहुंचकर मारने की धमकी दे डाली। इससे दुल्हन खफा हो गई और साथ जाने से इन्कार कर दिया।

मामला बढ़ता देख दुल्हन पक्ष ने मैरिज होम के मुख्य गेट पर ताला लगाकर दूल्हा समेत सभी बरातियों को बंधक बना लिया। इसके बाद दुल्हन को तलाक (Triple Talaq Case in UP ) देने और शादी में हुआ खर्च देने की मांग रख दी। सूचना पर पूर्व चेयरमैन अख्तर मेवाती मौके पर पहुंचे और दूल्हे पक्ष से समारोह में खर्च हुई रकम चुकाने के लिए कहा। काफी जद्दोजहद के बाद दूल्हे पक्ष ने रकम लौटाने के साथ दुल्हन को तलाक दे दिया। इसके बाद बारात को बंधनमुक्त किया गया।

इस मामले को लेकर एएसपी नगर अनुकृति शर्मा का कहना है कि अबी किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। अगर इस मामले में कोई शिकायत मिलती है, तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (Triple Talaq Case in UP )

Related Articles

Back to top button