Google Analytics —— Meta Pixel

कतर से लौटे पूर्व नौसैनिक ने जताया PM मोदी का आभार, कहा- उनके हस्तक्षेप के बिना रिहाई नहीं था संभव

Former Marines Returned India: कतर ने भारतीय नौसेना के सभी आठ पूर्व नौसैनिकों को रिहा कर दिया है, जिनमें से सात नौसैनिक भारत लौट आए हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार कतर में हिरासत में लिए गए डहरा ग्लोबल कंपनी के लिए काम करने वाले आठ भारतीय नागरिकों की रिहाई का स्वागत करती है। इनमें से सात भारत लौट आए हैं। हम इन नागरिकों की रिहाई और घर वापसी को सक्षम करने के लिए कतर राज्य के अमीर के फैसले की सराहना करते हैं।

यह भी पढ़ें:- Bihar Floor Test : आज बिहार में NDA सरकार का फ्लोर टेस्ट, क्या ‘खेला’ कर पाएंगे तेजस्वी या नीतीश जीत लेंगे ‘विश्वास’?

वहीं कतर से लौटे पूर्व भारतीय नौसेनाकर्मियों ने रिहाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। कतर से लौटे एक पूर्व नौसैनिक ने कहा कि हमने भारत वापस आने के लिए लगभग 18 महीने तक इंतजार किया। हम प्रधानमंत्री के बेहद आभारी हैं। यह उनके व्यक्तिगत हस्तक्षेप के बिना संभव नहीं होता। हम भारत सरकार द्वारा किए गए हर प्रयास के लिए तहे दिल से आभारी हैं, उन प्रयासों के बिना यह दिन संभव नहीं होता। (Former Marines Returned India)

कतर से लौटे दूसरे पूर्व नौसैनिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के हस्तक्षेप के बिना हमारे लिए यहां खड़ा रहना संभव नहीं था, यह भारत सरकार के निरंतर प्रयासों के कारण हुआ। हम बहुत खुश हैं कि हम सुरक्षित भारत वापस आ गए हैं। निश्चित रूप से, हम प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहेंगे, क्योंकि यह केवल उनके व्यक्तिगत हस्तक्षेप के कारण ही संभव हो सका। बता दें कि ये कतर में जासूसी के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। पहले इन्हें फांसी की सजा सुनाई गई थी। कतर की इंटेलिजेंस एजेंसी के स्टेट सिक्योरिटी ब्यूरो ने 30 अगस्त 2022 को 8 पूर्व नौसैनिकों को गिरफ्तार किया था। (Former Marines Returned India)

Back to top button
error: Content is protected !!