दिल्ली में भी अकेले चुनाव लड़ेगी AAP !, CM अरविंद केजरीवाल ने दिए संकेत

Kejriwal on Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले ही I.N.D.I.A अलायंस बिखरता नजर आ रहा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और CM अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के बाद दिल्ली में भी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने के संकेत दिए हैं। AAP ने सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे कह रहे हैं- दिल्ली के लोगों ने 7 की 7 सीटें AAP को देने की ठान ली है। CM अरविंद केजरीवाल का ये वीडियो पंजाब का है। वे वहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के लिए I.N.D.I.A का हिस्सा कांग्रेस और AAP सीट-बंटवारे के लिए 4:3 फॉर्मूले पर चर्चा कर रही थी।

यह भी पढ़ें:- कतर से लौटे पूर्व नौसैनिक ने जताया PM मोदी का आभार, कहा- उनके हस्तक्षेप के बिना रिहाई नहीं था संभव

सीट-बंटवारे के फॉर्मूले के हिसाब से कांग्रेस 4 और AAP के तीन सीटों पर चुनाव लड़ने की अटकलें थी। 2019 में बीजेपी ने सातों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। अरविंद केजरीवाल ने 10 जनवरी को पंजाब और चंडीगढ़ में कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग से इनकार किया था। पंजाब के लुधियाना में केजरीवाल ने कहा था कि पंजाब में AAP अकेले चुनाव लड़ेगी। 2 महीने बाद लोकसभा चुनाव हैं। पंजाब में 13 सीटें हैं और एक चंडीगढ़ की है। आने वाले 14-15 दिनों में इन 14 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर देंगे। AAP ने कई बार इस बात पर जोर दिया है कि वह I.N.D.I.A के साथ है, लेकिन लोकसभा चुनाव के लिए अलग-अलग राज्यों में लगातार अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी कर रही है। (Kejriwal on Elections 2024)

आम आदमी पार्टी ने पिछले हफ्ते 8 फरवरी को असम में तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इससे पहले केजरीवाल ने जनवरी में गुजरात यात्रा के दौरान राज्य की भरूच लोकसभा सीट पर चैतर वसावा को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला भी इसी के बाद आया है। इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। ममता भी खुद को I.N.D.I.A का हिस्सा बताती रही हैं। हालांकि उन्होंने अकेले चुनाव लड़ने के अपने फैसले के लिए कांग्रेस के साथ सीट-शेयरिंग को लेकर बातचीत फेल होने का हवाला दिया था। (Kejriwal on Elections 2024)

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने रास्ते पहले ही अलग कर चुके हैं। वे I.N.D.I.A के सूत्रधार थे। उन्होंने ही सभी विपक्षी पार्टियों को बीजेपी के खिलाफ एकजुट किया था। हालांकि वे खुद 28 जनवरी को NDA में शामिल हो गए और BJP के साथ मिलकर सरकार बना ली। इधर, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी PM मोदी की तारीफ कर I.N.D.I.A को कन्फ्यूजन में डाल दिया है। 5 फरवरी को उन्होंने कहा था कि मैं मोदीजी को बताना चाहता हूं कि हम कभी भी आपके दुश्मन नहीं थे। आज भी हम दुश्मन नहीं हैं। हम आपके साथ थे। हमने पिछली बार आपके लिए प्रचार किया था। नीतीश कुमार के ‌BJP के साथ मिलने के बाद​​​​​ उद्धव के सुर भी बदले नजर आ रहे हैं। (Kejriwal on Elections 2024)

Related Articles

Back to top button