Google Analytics —— Meta Pixel

गेमिंग की लत बनी मौत की वजह! मोबाइल पर खेलते हुए फटी दिमाग की नस, युवक की मौत

Gaming Addiction : मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र से ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। खैरनगर गूलर वाली निवासी 23 वर्षीय मोहम्मद कैफ की ऑनलाइन गेम खेलते समय तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार गेम खेलते वक्त अचानक उसका ब्लड प्रेशर बेहद बढ़ गया, जिसके चलते दिमाग की नस फट गई।

यह भी पढ़े :- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष, बजट सत्र में टकराव तेज

बताया जा रहा है कि घटना के समय कैफ कान में ईयरफोन लगाकर मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेल रहा था। इसी दौरान उसे तेज सिरदर्द और बेचैनी हुई और कुछ ही देर में वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक भर्ती के समय कैफ का ब्लड प्रेशर 300 से अधिक था, जो बेहद खतरनाक स्थिति मानी जाती है। दो दिन तक चले इलाज के बावजूद डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। (Gaming Addiction)

परिजनों का कहना है कि उन्हें उसकी गेमिंग की लत (Gaming Addiction) का अंदाजा नहीं था। मोहल्ले के लोगों के अनुसार कैफ लंबे समय तक मोबाइल पर गेम खेलता रहता था। डॉक्टरों का कहना है कि अत्यधिक तनाव, उत्तेजना और लगातार स्क्रीन पर बने रहने से युवाओं में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!