Google Analytics —— Meta Pixel

राज्यपाल रमेन डेका ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की मुलाकात, केंद्रीय जल संसाधन मंत्री से भी मिले

Governor Ramen Deka: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। साथ ही छत्तीसगढ़ के विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर राज्यपाल के परिजन भी उपस्थित थे। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सी. आर. पाटिल से भी नई दिल्ली में भेंट की। राज्यपाल डेका असम दौरे के दौरान तेरापंथ धर्मस्थल, गुवाहाटी में युगप्रधान आचार्य  महाश्रमणजी के विद्वान सुशिष्य मुनि प्रशांत कुमारजी और मुनि कुमुद कुमारजी के सान्निध्य में जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की ओर से “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अध्यात्म का महत्त्व” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

यह भी पढ़ें:- जनजातीय गौरव यात्रा से मिली युवाओं और समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा: केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया

वहीं CM साय शाम 6.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मेफेयर लेक रिसार्ट में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 का विमोचन करेंगे। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। डिप्टी CM अरुण साव और विजय शर्मा कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, वन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। (Governor Ramen Deka)

बता दें कि 28 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-2030 मंजूर की गई थी। इसमें छत्तीसगढ़ सरकार ने भारत सरकार के विजन 2047 की परिकल्पना को साकार करने और राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से कई प्रावधान किए हैं। उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक नीति को उद्योग विभाग की ओर से संबंधित सभी हितपक्षों, औद्योगिक संगठन, औद्योगिक समूहों संबंधित विभागों के साथ संवाद और गहन विचार-विमर्श कर तैयार किया गया है। राज्य के प्रशिक्षित व्यक्तियों को औपचारिक रोजगार में परिवर्तित करने के लिए उद्योगों के लिए प्रति व्यक्ति 15 हजार रूपए की प्रशिक्षण वृत्ति प्रतिपूर्ति का प्रावधान किया गया है। (Governor Ramen Deka)

Back to top button
error: Content is protected !!