केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को जारी किए GST के 4761.30 करोड़ रुपए, CM साय ने जताया आभार

GST Amount to Chhattisgarh: केंद्रीय वित मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को वित्तीय वर्ष 2024-25 की जीएसटी की राशि 4761.30 करोड़ रुपए जारी कर दी है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है। मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘‘एक्स‘‘ पर लिखा कि केंद्रीय वित मंत्रालय से जीएसटी की मिली राशि का उपयोग प्रदेशवासियों के हित और यहां के विकास कार्यों के लिए किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- प्रियंका वाराणसी से चुनाव लड़तीं तो PM मोदी 2-3 लाख वोट से हार जाते: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

वहीं BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सदैव छत्तीसगढ़ के प्रति अपने आत्मीय जुड़ाव का परिचय देते रहे हैं। इससे पहले मोदी ने पिछले 10 सालों में लगभग 4 लाख करोड़ रुपए की राशि छत्तीसगढ़ को केंद्र की ओर से प्रदान की है। मोदी के नेतृत्त्व पर अटूट विश्वास का रिश्ता जो कायम हुआ है, वो छत्तीसगढ़ को नित नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा। (GST Amount to Chhattisgarh)

राज्यों को 42 प्रतिशत राशि देती है केंद्र: पूर्व CM

इधर, पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि भारत सरकार राज्यों को 42% राशि देती है। पिछले समय के हजारों करोड़ बचे हैं। कोयला का 4100 करोड़ रुपए बचा है। केंद्र को वो पैसे देने चाहिए। बता दें कि पदभार ग्रहण करने के बाद वित्त मंत्रालय ने जून के लिए राज्यों को 1,39,750 करोड़ रुपए का टैक्स डिवोल्यूशन जारी किया। टैक्स डिवोल्यूशन का मतलब केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के बीच टैक्स रेवेन्यू का डिस्ट्रीब्यूशन है। ये केंद्र और राज्यों के बीच कुछ टैक्सों से होने वाली कमाई को उचित और न्यायसंगत तरीके से आवंटित करने के लिए स्थापित की गई संवैधानिक तंत्र है। (GST Amount to Chhattisgarh)

वित्त मंत्री ने जारी की राशि

जानकारी के लिए बता दें कि अभी केंद्र सरकार जो टैक्स इकट्ठा करती है, उसका 41% राज्यों को एक वित्त वर्ष में 14 किश्तों में वितरित की जाती है। नई किस्त में सबसे ज्यादा टैक्स डिवोल्यूशन पाने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश 25069 करोड़ के साथ पहले नंबर पर है। वहीं बिहार 14056 करोड़ के साथ दूसरे और मध्यप्रदेश 10970 करोड़ के साथ तीसरे नंबर पर है। सबसे कम 542 करोड़ राशि सिक्किम को जारी की गई है। मोदी 3.0 सरकार में वित्त मंत्रालय फिर निर्मला सीतारमण को दिया गया है, जिन्होंने विभाग बंटवारे के तुरंत बाद राशि जारी करने का फैसला लिया। (GST Amount to Chhattisgarh)

Back to top button