प्रियंका वाराणसी से चुनाव लड़तीं तो PM मोदी 2-3 लाख वोट से हार जाते: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

Rahul on PM Modi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ उत्तरप्रदेश के रायबरेली में जीत के लिए जनता का आभार जताया। साथ ही जनता को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि आपने फोटो देखी होगी कि नरेंद्र मोदी ने संविधान को अपने माथे से लगा रखा है। ये देश की जनता ने करवाया है। देश के प्रधानमंत्री को जनता ने संदेश दिया कि अगर आपने संविधान से खिलवाड़ किया तो अच्छा नहीं होगा। प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में जैसे-तैसे जीते हैं। अगर मेरी बहन वहां से लड़ गई होती तो आज प्रधानमंत्री 2-3 लाख वोटों से वाराणसी का चुनाव हार जाते।

यह भी पढ़ें:- बलौदाबाजार में हिंसा भड़काने के पीछे कांग्रेसी: कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल

राहुल ने कहा कि रायबरेली-अमेठी की प्यारी जनता और सभी नेताओं ने अपनी मेहनत से कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाई। मैं सभी नेताओं, रायबरेली और अमेठी के प्यारे कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद अदा करता हूं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता के साथ चुनाव लड़ा। देश का हर प्रदेश इस चुनाव में एक हो गया था, क्योंकि देश की आत्मा को समझ आ गया था कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह हिंदुस्तान के संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। फिर हमने देखा कि प्रधानमंत्री खुल कर हिंसा और नफरत की राजनीति कर रहे थे। यह हिंदुस्तान की संस्कृति और धर्मों के खिलाफ है। मुझे गर्व है कि उत्तर प्रदेश की जनता ने नफरत, हिंसा, अहंकार के खिलाफ वोट दिया है। (Rahul on PM Modi)

BJP अयोध्या की सीट हार गई: राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद ने कहा कि BJP अयोध्या की सीट हार गई। अयोध्या में राम मंदिर बना लेकिन उसके उद्घाटन कार्यक्रम में किसान, मजदूर, गरीब, दलित, पिछड़े वर्ग के लोग नहीं दिखे। वहां अडानी, अंबानी समेत देश के कई अरबपति खड़े थे लेकिन हमारी आदिवासी राष्ट्रपति को भी नहीं आने दिया। इसलिए BJP को अयोध्या की जनता ने भी जवाब दे दिया है। हिंदुस्तान ने संदेश भेजा है कि हमें नरेंद्र मोदी जी का विजन अच्छा नहीं लगता। हमें नफरत, हिंसा नहीं चाहिए। हमें मोहब्बत की दुकान और नया विजन चाहिए। अगर देश को नया विजन देना है तो उत्तर प्रदेश से ही देना होगा। उत्तर प्रदेश ने मैसेज दिया है कि हम देश और प्रदेश में INDIA गठबंधन को चाहते हैं। मैं चाहता हूं कि आने वाले समय में असल मुद्दे उठाए जाए और गरीबों की मदद करने की राजनीति हो। (Rahul on PM Modi)

प्रियंका गांधी ने भी जताया आभार

राहुल गांधी ने कहा कि अब हमारी सेना संसद में बैठी हुई है। इस बार हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि हम विपक्ष में बैठकर अग्निवीर योजना को रद्द कराएं। आपने हमें जो शक्ति दी है, उसे मैं जिंदगी भर नहीं भूलने वाला हूं। उत्तर प्रदेश ने पूरे भारत को रास्ता दिखाया है। रायबरेली और अमेठी के सभी मतदाताओं और INDIA जनबंधन के सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को मेरा दिल से धन्यवाद। मैं जल्द ही आप सभी से मिलने और प्रगति, एकता और मोहब्बत के हमारे संकल्प पर चर्चा करने के लिए फिर आऊंगा। प्रियंका गांधी ने कहा कि हमें अमेठी और रायबरेली में ऐतिहासिक जीत मिली। मुझे गर्व है कि यहां की जनता ने पूरे देश में यह संदेश भेजा कि हमें सच्ची और समर्पित राजनीति चाहिए। हम आपके आभारी हैं। हम पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ आपके लिए काम करेंगे। (Rahul on PM Modi)

Back to top button