Google Analytics —— Meta Pixel

हमास के आतंकियों ने म्‍यूजिक फेस्टिवल से लड़की को किया किडनैप, मोटरसाइल से कर लिया लड़कियों का अपहरण, देखें वीडियो

Israel-Palestine conflict : इजरायल में घुसे हमास के आतंकियों ने ना केवल गोलीबारी से तबाही मचाई बल्कि बहुत सारी लड़कियों को भी किडनैप कर लिया गया। गाजा पट्टि के पास का ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि हमास के आतंकी एक लड़की को मोटरसाइकल से लेकर जा रहे हैं और वह उनके सामने अपनी जान की भीख मांग रही है। छात्रा अपने बॉयफ्रेंड के साथ एक रेव पार्टी में शामिल होने पहुंची थी। लड़की के परिवार ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

25 साल की नोआ आर्गमनी किबूत्ज के पास पार्टी करने पहुंची थी। इसके बाद हमास ने हमला कर दिया। फिलिस्तीनी लड़ाकों ने उसे उठाकर मोटरसाइकल पर बैठा लिया। वह चिल्लाती रही, मुझे मत मारो, नहीं मत मारे मुझे। वहीं लड़की के बॉयफ्रेंड अवी नाथन को भी आतंकियों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। नाथन के भाई का कहना है कि वह गायब हो गया है। उन्होंने कहा कि उसे फोन लगाने की कोशिश हो रही है लेकिन लग नही रहा। (Israel-Palestine conflict)

यह भी पढ़ें:- 3 घंटे में महसूस किए गए भूकंप के 7 झटके, अब तक 120 लोगों की मौत

बता दें कि हमास के आतंकी पैराग्लाइडर, मोटरबोट के अलावा मोटरसाइकल से भी इजरायल की सीमा में घुसे हैं। वहीं इस हमले में अब तक इजरायल के 400 से ज्यादा नागरिकों के मारे जाने की खबर है। यह हमला इजरायल समेत पूरी दुनिया के लिए हैरान करने वाला है। हमास के आतंकियों ने इजरायल पर 5000 रॉकेट दागीं जिसके बाद इजरायल की सड़कों पर लाशें बिछ गईं। कई विचलित कर देने वाली तस्वीरें भी सामने आई हैं।

क्यों किडनैप कर रहे आतंकी?
हमास का दावा है कि इजरायली पीएम नेतन्याहू जितना सोच सकते हैं उससे भी ज्यादा इजरायली लोगों को बंदी बनाया जा चुका है। बता दें कि इजरायल की जेलों में बंद फिलिस्तीनी कैदियों को छुड़वाने के लिए ये आतंकी लोगों को किडनैप कर रहे हैं। अब वे इजरायल से कैदियों को छोड़ने की बात कह रहे है्ं। वहीं इजरायल ने इस हमले के बाद अपनी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। इजलायल के मुताबिक कम से कम 22 जगहों पर आतंकियों के साथ मुठभेड़ चल रही है। (Israel Palestine conflict)

Back to top button
error: Content is protected !!