Google Analytics —— Meta Pixel

गाजा में बिना एनेस्थीसिया दिए 1,000 बच्चों के काट दिए गए हाथ : संयुक्त राष्ट्र

Israel-Hamas War : इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। युद्ध के बीच गाजा में लगातार हालात भयावह होते जा रहे हैं। इजरायली बमबारी में अब तक 21,320 फिलिस्तीनी मारे जा चेक हैं। मरने वालों में सबसे ज्यादा बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। अब तक 55,603 लोग घायल हुए हैं और 7,000 से ज्यादा लोग लापता हैं। वहीं वेस्ट बैंक में अब तक 316 लोग मारे जा चुके हैं और 3800 लोग घायल हैं।

जंग (Israel-Hamas War) से सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे प्रभावित हुए हैं। इजरायली बमबारी की वजह से गाजा में अस्पतालों की हालत खस्ता हो गई है। जो अस्पताल बचे हैं वहां की व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। बच्चों को ठीक से इलाज तक नहीं मिल पा रहा है। अस्पतालों में हालात कितने भयावह हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गाजा में बिना एनेस्थीसिया दिए एक हजार बच्चों के हाथ काट दिए गए हैं।

यह भी पढ़े :- लोकसभा चुनाव से पहले JDU में बड़ा बदलाव, नीतीश कुमार फिर बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष

संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत फ्रांसेसा अल्बनीज ने कहा कि गाजा में कम से कम 1,000 बच्चों के हाथ बिना एनेस्थीसिया के काट दिए गए हैं, क्योंकि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इजरायल ने आवश्यक दवाओं की आपूर्ति के प्रवेश को बंद कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत ने एक्स पर लिखा, “हमारी सदी की राक्षसीता।” उन्होंने कहा कि इजराइल गाजा के उन इलाकों पर बमबारी कर रहा है जिन्हें उसने “सुरक्षित” बताया है।

उन्होंने लिखा, “जंग पूरे परिवारों को खत्म कर रहा है, अनगिनत बच्चों को अनाथ बना रहा है और अनगिनत पुरुषों और महिलाओं को अपनी संतानों को जीवन संघर्ष के लिए मजबूर कर रहा है।”

उन्होंने कहा कि गाजा में प्रत्येक कहानी कष्टदायी है। यूनिसेफ ने कहा कि गाजा में कम से कम 9,000 से अधिक बच्चे इजरायली बमबारी में घायल हो गए हैं, इससे उन्हें एक हाथ या पैर खोने की समस्या से जूझना पड़ा है।

7 अक्टूबर को एक अप्रत्याशित हमले में हमास द्वारा इजरायल पर हमला (Israel-Hamas War) करने के बाद इजरायल ने 27 अक्टूबर को गाजा के अंदर एक जमीनी आक्रमण शुरू किया। हमास और इजरायल के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से, कम से कम 21,320 फिलिस्तीनी मारे गए हैं, इनमें ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं, जबकि 55,603 फिलिस्तीनी घायल हुए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!