Google Analytics —— Meta Pixel

जिसको जी-जान से प्यार किया उसी को दी दर्दनाक मौत! प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर मार डाला

बेंगलुरु में एक युवक ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या (Murder of Live in Partner) कर दी। बेंगलुरु के न्यू माइको लेआउट में युवक ने शक के चलते अपनी प्रेमिका की कुकर मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े : फिर शर्मसार हुई इंसानियत! दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, मां को किया निर्वस्त्र

पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम वैष्णव है। वह तीन साल से अपनी प्रेमिका देवा (Murder of Live in Partner) के साथ रह रहा था। 24 वर्षीय देवी एस केरल के तिरुवनंतपुरम की रहने वाली है, जबकि आरोपी वैष्णव कोल्लम से है। वैष्णव को शक था कि देवा उसे धोखा दे रही है। इसी शक के चलते शनिवार को दोनों के बीच बहस हुई।

बहस इतनी बढ़ गई की वैष्णव ने देवा के सिर पर कुकर से वार दिया। आरोपी ने कई बार वार किये जिससे देवी को चोंट आईं और उसकी मौके पर मौत हो गई। गिरफ्तारी के बाद वैष्णव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सीके बाबा ने एएनआई को बताया वे लिव-इन पार्टनर (Murder of Live in Partner) थे। दोनों केरल से हैं। कुछ दिन पहले, उसे (आरोपी को) महिला (मृतक) के बारे में कुछ संदेह था। वे इसे लेकर लड़ते थे। कल भी वही हुआ। वे लड़े और वह उसे प्रेशर कुकर से मारा। हमने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। बेगुर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!