Google Analytics —— Meta Pixel

HKU5-CoV-2 in China : चीन में मिला कोरोना जैसा नया वायरस, पूरी दुनिया में मचा हड़कंप, क्या फिर आएगी महामारी?

HKU5-CoV-2 in China : चीन में एक नए कोविड-19 वायरस के मिलने से हड़कंप मच गया। नया बैट कोरोना वायरस भारी संख्या में इंसानों को संक्रमित करने की क्षमता रखता है। इस वायरस के सामने आने के बाद लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

यह भी पढ़े :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने देश के लिए जीने की प्रेरणा दी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

क्या है नए वायरस का नाम?

चीनी वायरोलॉजिस्ट की एक टीम ने एक नए बैट कोरोनावायरस HKU5-CoV-2 की पहचान की है, जो भारी संख्या में इंसानों को संक्रमित कर सकता है। समाचार रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने पाया कि HKU5-CoV-2 वायरस ACE2 रिसेप्टर्स से जुड़ सकता है जिसका इस्तेमाल कोविड-19 महामारी फैलाने के लिए किया गया था। ऐसे में विशेषज्ञ इस वायरस पर अपनी पैनी निगाह बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में चुनाव के बीच बढ़ी शराब की तस्करी, 2 करोड़ 23 लाख के अवैध शराब जब्त

यह खोज चीनी वैज्ञानिक शी झेंगली के नेतृत्व वाली एक टीम ने की थी। झेंगली, जो ‘वैटवुमन’ के नाम से लोकप्रिय हैं, एक ऐसे शोध के लिए बदनाम हैं जिसकी बारे में संदेह है कि वह कोरोना महामारी का कारण बनी होगी।

क्यों डरा रहा HKU5-CoV-2 वायरस?

वैज्ञानिकों के मुताबिक, HKU5-CoV-2 मेरबेकोवायरस परिवार का हिस्सा है, जिसमें MERS-CoV वायरस शामिल है। सबसे पहले यह वायरस हांगकांग में चमगादड़ों में पाया गया और अब इसकी पहचान एक ऐसे वायरस के रूप में हुई है, जो मानव कोशिकाओं से जुड़ सकता है। आसान भाषा में कहें तो यह वायरस न सिर्फ चमगादड़ में बल्कि इंसानों को भी संक्रमित कर सकता है। हालांकि, इस वायरस के खतरे को भांपते हुए वैज्ञानिक अलर्ट मोड पर हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!