Holi 2024: हुड़दंगियों की खैर नहीं, होली खेलने से पहले जरूर देख लें रायपुर प्रशासन की गाइडलाइन, वरना हो सकती है मुसीबत

Holi 2024:  लोकसभा चुनाव में आचार संहिता के बीच इस बार होली का त्योहार मनाया जाएगा। होली को लेकर जिला प्रशासन ने गाइड लाईन जारी की है। इस बार होली के दौरान मुखौटा लगाने पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। वही, सभी से शांति पूर्ण ढंग से और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई है।

यह भी पढ़े :- Onion Export Ban: प्याज निर्यात पर फिर लगा प्रतिबंध, सरकार ने रोक अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाई

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से तेज रफ्तार गाड़ी चलाने और तीन सवारी बाइक चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। साथ ही सड़क पर हुडदंग मचाने वालों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए है।

जिला प्रशासन ने होलिका दहन मुहूर्त के अनुसार रात 12ः30 बजे तक करने के पूर्ण करने के लिए कहा है, साथ ही जिला प्रशासन ने होलिका दहन सड़क किनारे करने के अपील की है।

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा है कि होली का त्योहार (Holi 2024) रंगों का त्यौहार है। सभी से आग्रह है कि सभी सौहार्द पूर्ण ढंग से और भाईचारे के भाव के साथ त्योहार मनाएं। होलिका दहन के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर मुरूम की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही अगर होली के दौरान कोई अशांति फैलाने का काम करेगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। (Holi 2024)

Related Articles

Back to top button