PM नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई, कहा- हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार हो

Holi Festival 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है। इधर, राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भेंट कर होली की शुभकामनाएं दी और राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल डेका ने भी उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल डेका को मुख्यमंत्री साय ने राजकीय गमछा पहनाकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें:- होली से पहले ‘खून’ से रंगी छत्तीसगढ़ की सड़कें, अलग-अलग जिलों में 14 लोगों की मौत

वहीं राज्यपाल रमेन डेका ने रंगों के पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है, यह लोगों के जीवन में उल्लास का रंग भर देता है और खुशहाली लाता है। यह त्यौहार, सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान करने समेत समाज में भाई-चारे और समरसता की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि रंगों के इस पर्व को लोग आपस में मिल-जुल कर मनाएं। (Holi Festival 2025)

वन मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई

वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने रंगों के पर्व होली पर प्रदेश वासियों को बधाई दी। वन मंत्री कश्यप ने कहा कि आप सभी के जीवन में होली का यह पर्व सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। यह रंगों का त्योहार हमारे जीवन में उमंग, उत्साह और सौहार्द्र का संचार करता है। आइए, हम सभी मिलकर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के रंगों से अपने समाज को और भी अधिक रंगीन बनाएं। प्रकृति के रंगों से सजी यह धरती हमें पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देती है। इस अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि हम अपने वन्य संसाधनों का संरक्षण करेंगे और पर्यावरण को स्वच्छ व हरा-भरा बनाए रखने में योगदान देंगे। (Holi Festival 2025)

महिला और बाल विकास मंत्री ने भी दी बधाई

महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रंगों के पर्व होली पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मंत्री राजवाड़े ने कहा है कि रंगों का त्योहार होली हमारे जीवन में उमंग, उत्साह और सौहार्द्र का संचार करता है। यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने प्रदेशवासियों से होली पर्व पर पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाये रखने में सहयोग करने की अपील की है। CM साय ने भी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है। (Holi Festival 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!