28 मार्च तक ED रिमांड पर रहेंगे अरविंद केजरीवाल, कहा- जेल से चलाएंगे सरकार

Kejriwal on ED Remand: दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को शराब नीति केस में PMLA कोर्ट ने 6 दिन यानी 28 मार्च तक ED की रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले 3 घंटे सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा लिया था। केजरीवाल को शुक्रवार दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेश किया गया था। सुनवाई दोपहर 2.15 बजे से शाम 5.15 बजे तक चली थी। कोर्ट ने फैसला सुनाने में भी 3 घंटे का वक्त लिया। ED ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी। केजरीवाल को 21 मार्च को CM हाउस से गिरफ्तार किया गया था। गुरुवार की रात ED के लॉकअप में कटी थी।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमर लैब और स्वास्थ्य केंद्र का किया भ्रमण, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की ली जानकारी

वहीं दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के वकील मदन लाल ने कहा कि अदालत ने उन्हें 6 दिन की ED हिरासत में भेजा है। अब वे 28 मार्च को फिर से अदालत में पेश होंगे। AAP नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि BJP ED के पीछे से चुनाव लड़ना चाहती है। आज तक ED को AAP नेताओं के खिलाफ अपराध से अर्जित कोई आय नहीं मिली है। आज देश के लोकतंत्र के इतिहास में एक काला दिन है। आज जो लोकतंत्र की हत्या हुई है उसे देश की जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि हम कोर्ट के फैसले से विनम्रतापूर्वक असहमत हैं। ED के पास कोई सबूत नहीं है। 2 साल की जांच के बाद भी उन्हें एक भी रुपया अपराध से अर्जित नहीं मिला। उनका पूरा केस ऐसे गवाहों के आधार पर हैं, जिन्हें पहले गिरफ्तार किया जाता है। उन पर दबाव बनाकर AAP और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान लिया जाता है। हमें न्यायपालिका से न्याय की उम्मीद है। (Kejriwal on ED Remand)

AAP नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज ये अरविंद केजरीवाल हैं, कल कोई और भी हो सकता है। यह सरकार किसी को नहीं बख्शेगी, जितना प्यार और समर्थन अरविंद केजरीवाल के लिए दुनियाभर में उमड़ रहा है वह अभूतपूर्व है… केंद्र सरकार की उल्टी गिनती 21 मार्च 2024 से शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी कितनी विविध प्रकार से एक ही विषय पर पासा पलटते है उसका एक प्रमाण देना चाहूंगी। 2 जुलाई 2023 को तेलंगाना में उन्होंने कहा कि KCR भी भ्रष्ट हैं, शराब घोटाला हुआ है और सभी एजेंसियों को पता है। तो कौनसा राहुल गांधी सच बोल रहा है, तेलंगाना वाला या दिल्ली में जो फोन कर रहा है? (Kejriwal on ED Remand)

उन्होंने कहा कि अजय माकन ने कहा था कि AAP ने गोवा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को हराने के लिए भ्रष्टाचार का पैसा इस्तेमाल किया, तो सच कौन बोल रहा था? दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। कल वे (अरविंद केजरीवाल) कोर्ट में सौदेबाजी कर रहे थे कि मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री हूं इसलिए मुझे 2 महीने की मोहलत दी जाए लेकिन देश में कानून का शासन है। हर अपराधी के साथ कानून एक जैसा व्यवहार करता है, यह आज साबित हुआ। जल्द ही अरविंद केजरीवाल के इस शराब घोटाले का सच सबके सामने आएगा।  (Kejriwal on ED Remand)

Related Articles

Back to top button