24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे राघव और परिणीति, संगीत सेरेमनी में होगी 90s बेस्ड थीम

Parineeti Raghav Wedding Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की शादी की डेट फाइनल हो गई है। दोनों 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी का पूरा फंक्शन उदयपुर के लीला पैलेस में रखा गया है। परिणीति और राघव की शादी का कार्ड भी सामने आया है। 23 सितंबर से शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। ये रस्में सुबह 10 बजे चूड़ा सेरेमनी से शुरू होंगी। इसके बाद दोपहर में लीला पैलेस में मेहमानों के लिए लंच की व्यवस्था की गई है। उसी शाम संगीत सेरेमनी होने वाली है, जिसकी थीम 90s बेस्ड होगी।

यह भी पढ़ें:- बाढ़ और तूफान ने जमकर बरपाया कहर, 7 हजार लोगों की मौत, कई लापता

जानकारी के मुताबिक 24 सितंबर को राघव चड्ढा बारात लेकर लीला पैलेस पहुंचेंगे। दोपहर 3:30 बजे जयमाला होगा। इसके आधे घंटे बाद शाम 4 बजे राघव और परिणीति अपने परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। रस्में पूरी होने के बाद शाम 6:30 बजे विदाई होगी। इसके बाद रात 8.30 बजे रिसेप्शन होगा। इसके बाद मेहमानों के लिए गाला डिनर की व्यवस्था की जाएगी। कपल ने इसी साल 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। इंगेजमेंट सेरेमनी सिर्फ उनके करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में हुई। सगाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम, कपिल सिब्बल, शिवनेता नेता आदित्य ठाकरे समेत कई बड़े नेता शामिल हुए थे।  (Parineeti Raghav Wedding Date)

बता दें कि बीते दिनों परिणीति ने सोशल मीडिया पर राघव के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि हमनें सिर्फ साथ में एक ही बार नाश्ता किया था और मुझे पता था कि ये मेरे लिए बिल्कुल सही हैं। ये सबसे खूबसूरत, शांत और प्रेरणादायक व्यक्ति हैं, जो मेरी जिंदगी में आए हैं। इनका साथ, सपोर्ट, दोस्ती और समझदारी मुझे बहुत पसंद आई। परिणीति और राघव ने लंदन से पढ़ाई की है। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में पढ़ाई की है। जबकि राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की जान पहचान वहीं हुई थी। दोनों को इग्लैंड में ‘भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स’ से भी नवाजा गया था। इस इवेंट में 75 लोगों को अवॉर्ड दिया गया था। इनमें ब्रिटिश यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट को सम्मानित किया गया था।  (Parineeti Raghav Wedding Date)

Related Articles

Back to top button