इस देश में आतंकियों के ठिकाने पर एयर स्ट्राइक, 100 से ज्यादा आतंकवादी ढेर

Nigeria Air Strike: दुनियाभर में आतंकियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच नाइजीरिया की एयरफोर्स ने आतंकी संगठन बोको हरम के ठिकाने पर कई एयर स्ट्राइक की। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। एयरफोर्स ने इसका लाइव फुटेज जारी किया है। बोको हरम ईस्ट अफ्रीका का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन है। इस क्षेत्र के कई देशों में इस संगठन की मजबूत पकड़ है। यह टेरर आउटफिट ड्रग्स स्मगलिंग और किडनैपिंग से वसूली जैसे गैरकानूनी काम भी करता है।

यह भी पढ़ें:- नदी में डूबी 300 लोगों से भरी बोट, 103 की मौत, कई अभी भी लापता

रिपोर्ट्स के मुताबिक बोको हरम के आतंकियों की लोकेशन एक इंटेलिजेंस रिपोर्ट से मिली थी। दरअसल, ये सभी आतंकी बोको हरम की एक यूनिट JAS के थे। एयरफोर्स ने इस ऑपरेशन के लिए करीब एक हफ्ते तैयारी की और फिर वोजा इलाके में इसे अंजाम दिया। ये वो इलाका है जिसे इस आतंकी संगठन का गढ़ माना जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार एयरफोर्स ने 9 से 11 जून के बीच कई एयर स्ट्राइक की। ये मंदारा क्षेत्र का पहाड़ी इलाका है और यहां ग्राउंड ऑपरेशन करना मुश्किल होता है, क्योंकि आतंकियों की लोकेशन पहाड़ी इलाकों में होती है और ग्राउंड फोर्सेज जब नीचे आती हैं तो उन्हें पहाड़ियों से की जा रही फायरिंग का सामना करना पड़ता है। (Nigeria Air Strike)

जानकारी के मुताबिक जिस लोकेशन पर ये ऑपरेशन किया गया, वहां बोको हरम का तगड़ा होल्ड है। जब एयर स्ट्राइक्स की गई, तब वहां इस आतंकी संगठन के लोग भी मौजूद थे। बाद में एयरफोर्स ने कहा कि हमले में बोको हरम और उसकी लोकल यूनिट के कई आतंकी मारे गए। कुछ ऐसे भी थे जो भागने में कामयाब रहे। इनमें से कई गंभीर रूप से घायल हैं। ​​​​​बोको हरम की स्थापना 2002 में मौलवी मोहम्मद यूसुफ ने नाइजीरिया समेत दुनियाभर के देशों में शरिया कानून स्थापित करने के लिए की थी। इस संगठन का सरगना अबुबकर शेकाऊ है। (Nigeria Air Strike)

बता दें कि ये संगठन नाइजीरिया के अलावा चाड, नाइजर और उत्तरी कैमरून में भी एक्टिव है। इस संगठन का ताल्लुक इस्लामिक स्टेट यानी IS है। कहा जाता है कि सीरिया, इराक और लीबिया से भागे इस्लामिक स्टेट के हजारों आतंकी इस वक्त बोको हरम का हिस्सा हैं। बोको हरम नाइजीरिया में इस्लामी शासन यानी शरिया कानून स्थापित करना चाहता है। यह लड़कियों को स्कूल भेजे जाने और नाइजीरिया में वेस्टर्न एजुकेशन के खिलाफ है। 2015 में इस संगठन ने नाइजीरिया की करीब 300 स्कूली छात्राओं और 93 महिलाओं को किडनैप कर लिया था। हालांकि बाद में इन्हें छुड़ा लिया गया। नाइजीरिया में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ की खबरें सामने आती रहती है। (Nigeria Air Strike)

Related Articles

Back to top button