भीषण सड़क हादसा : 200 फीट गहरी खाई में गिरी लग्जरी बस, 7 यात्रियों की मौत, 15 घायल

Bus Accident : महाराष्ट्र के नाशिक-गुजरात हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक लग्जरी बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। यह हादसा आज रविवार सुबह लगभग 5:30 बजे हुआ। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़े :- US canada Tariff War : ट्रंप ने चीन सहित इन देशों पर लगाया भारी टैरिफ, जस्टिन ट्रूडो ने दे दी डोनाल्ड ट्रंप को धमकी

नियंत्रण छूटने से हुआ हादसा

प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, नियंत्रण छूटने की वजह से बस खाई में जा गिरी। यह घटना तब हुई जब बस नाशिक के सापुतारा घाट से होती हुई सूरत की तरफ जा रही थी। पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, सभी घायल यात्रियों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। अधिकतर यात्री मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और नाशिक के तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए आए थे। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। (Bus Accident)

यह भी पढ़े :- Mahakumbh 2025 : बसंत पंचमी पर प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं का उमड़ रहा जनसैलाब, VIP प्रोटोकॉल बंद

हादसे में मारे गए लोग कौन?

रिपोर्ट के अनुसार, हादसे का शिकार हुए लोग मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोक नगर जिले के रहने वाले थे। बस महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से गुजरात के द्वारका शहर जा रही थी। इसमें सवार श्रद्धालु 23 दिसंबर 2024 से धार्मिक यात्रा पर निकले हुए थे। 4 बसों में सवार होकर लोग उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के तीर्थ स्थलों की यात्रा पर निकले थे। (Bus Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!