Google Analytics —— Meta Pixel

CG NEWS : स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण भिड़ंत, चार लोगों की मौत; महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

CG NEWS : राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना क्षेत्र में आज बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। ग्राम भोलापुर और शिकारी महका मोड़ के पास स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों और स्कॉर्पियो सवार एक बुजुर्ग की जान चली गई।

दो की मौके पर मौत, महिला ने अस्पताल में दम तोड़ा

जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

स्कॉर्पियो सवार बुजुर्ग ने भी तोड़ा दम

बताया गया कि स्कॉर्पियो में चार लोग सवार थे। हादसे में करीब 60 वर्षीय एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या चार हो गई।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

घटना की सूचना मिलते ही छुरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस हादसे के कारणों और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस की ओर से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। (CG NEWS)

हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किन परिस्थितियों में दोनों वाहनों के बीच यह भीषण टक्कर हुई। (CG NEWS)

यह भी पढ़े :- कार की टंकी 42 लीटर, मशीन में 48 लीटर पेट्रोल! पंप पर मचा विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच

Back to top button
error: Content is protected !!