Google Analytics —— Meta Pixel

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, छह श्रृद्धालुओं की मौत

Chitrakoot Road Accident : चित्रकूट जिले के कर्वी क्षेत्र में मंगलवार को सुबह तेज रफ्तार से जा रहे एक डंपर की टक्कर लगने से ऑटोरिक्शा सवार छह श्रृद्धालुओं की मौत हो गई तथा 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि कर्वी कोतवाली क्षेत्र के अमानपुर मार्ग पर कपसेठी गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार डंपर ने एक ऑटोरिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े :- लोकसभा चुनाव से पहले 4 और AAP नेताओं को किया जाएगा गिरफ्तार, मंत्री आतिशी का दावा

इस घटना में कन्नौज जिले के निवासी अनिरुद्ध (30), अतर सिंह (50) और अखिलेश सिंह (22) तथा हमीरपुर जिले के रहने वाले धर्मेंद्र सोनी (30) और निधि सोनी (19) की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल भी हुए हैं उन्हें उपचार के लिये प्रयागराज के हायर सेंटर भेजा गया है।

त्रिपाठी ने बताया कि सभी श्रृद्धालु कर्वी रेलवे स्टेशन से ऑटोरिक्शा में सवार होकर रामघाट जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक अपना वाहन छोड़कर भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

सूचना (Chitrakoot Road Accident) के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया और उनकी शिनाख्त करने में जुट गई है. पुलिस ने अभी तक तीन लोगों की शिनाख्त कर ली है, जिसमे अखिलेश नाम के व्यक्ति जो कौन्नौज जिले के रहने वाले है और दूसरी मृतक युवती निधि है जो हमरीपुर जिले की रहने वाली बताई जा रही और तीसरा मृतक अनिरुद्ध कन्नौज जिले के रहने वाले बताए जा रहे है. फिलहाल अभी दो और मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई. बताया जा रहा है मृतक चित्रकूट दर्शन करने के लिए आए थे और हादसे का शिकार हो गए. (Chitrakoot Road Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!