Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में IPS के बाद कई कलेक्टर्स के भी हुए तबादले, देखें पूरी सूची

IAS Transfer News: छत्तीसगढ़ में IPS अफसरों के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का भी तबादला किया है। मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ चेतन बोरघरिया को जनसंपर्क विभाग का अवर सचिव बनाया गया है। वहीं विशाल कुमार महाराणा को सरगुजा जिले का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। इधर, देर रात कई IAS अफसरों का ट्रांसफर किया है। इसमें रानू साहू समेत कई IAS अधिकारियों का तबादला हुआ है। साथ ही विभाग सचिवों के साथ कुछ कलेक्टरों के भी ट्रांसफर हुए हैं।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में कई IPS अफसरों के ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

IAS अफसरों के अलावा IPS अधिकारियों का भी तबादले हुए हैं। कई अफसरों को नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। गृह विभाग ने देर रात आदेश जारी किया है, जिसमें पारुल माथुर DIG, ACB, मुख्यालय रायपुर, SP अभिषेक मीणा को राजनांदगांव, SP सदानंद कुमार को रायगढ़, SP संतोष कुमार सिंह को बिलासपुर, SP उदय किरण को कोरबा, SP पुष्कर शर्मा को नारायणपुर, SP योगेश कुमार पटेल को गोरेल-पेंड्रा-मरवाही भेजा गया है। (IAS Transfer News)

यहां देखें ट्रांसफर आदेश-

इधर, भिलाई नगर पालिक निगम के कमिश्नर अपनी पूरी टीम को बदल रहे हैं। उन्होंने 27 जनवरी को 22 अधिकारी कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है। वहीं 9 उप अभियंताओं को नवीन पदस्थापना भी दी है। भिलाई निगम के PRO ने बताया कि कुछ दिन पहले ही वाहन चालकों का तबादला आदेश निकाला गया था। निगम आयुक्त द्वारा टेबल रोटेशन के तहत सभी अधिकारी कर्मचारियों को नवीन कार्य की जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि तीसरी सूची और चौथी सूची में लंबे अरसे से एक ही विभाग में पदस्थ कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी हुआ है। (IAS Transfer News)

जारी आदेश के मुताबिक जोन क्रमांक 3 में कार्यरत उप अभियंता प्रिया करसे को जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर, रीमा जंभुलकर उप अभियंता को जोन क्रमांक 4 से जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर, श्वेता महिश्वर उप अभियंता को जोन क्रमांक 5 से जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर, शंकर सुमन मरकाम उप अभियंता को जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर से जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर, विजेंद्र गुप्ता उप अभियंता को जोन क्रमांक 5 से जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर, चंदन निर्मल उप अभियंता को जोन क्रमांक 2 से जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर और कृष्ण कुमार जंघेल उप अभियंता को जोन क्रमांक 3 से जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर में पदस्थ किया गया है। (IAS Transfer News)

वहीं श्वेता वर्मा उप अभियंता को जोन क्रमांक 1 से जोन क्रमांक 5 सेक्टर 6 कार्यालय तथा नितेश मेश्राम उप अभियंता को जोन क्रमांक 4 से जोन क्रमांक 5 सेक्टर 6 कार्यालय में पदस्थ किया गया है। निगम आयुक्त ने 22 कर्मचारियों को विभिन्न शाखा में पदस्थ किया है। ये लोग लंबे समय से एक ही विभाग में कार्यरत थे। अब यह कर्मचारी नवीन विभागों में काम करेंगे। जारी आदेश के तहत तिलक वर्मा कार्य सहायक ग्रेड 2 को प्रथम अपीलीय शाखा, देवेंद्र कुमार वर्मा स्टेनोग्राफर को अधीक्षण अभियंता कक्ष और भुनेश्वरी तिवारी स्वच्छता पर्यवेक्षक को काउंटर शाखा में पदस्थ किया गया है। (IAS Transfer News)

Back to top button
error: Content is protected !!