आज एनसीसी रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, एनसीसी रैली को संबोधित करेंगे

NCC Rally : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की राजधानी दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक एनसीसी पीएम (NCC PM) रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। इस साल एनसीसी अपनी स्थापना का 75वां वर्ष मना रहा है। इस आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री एनसीसी के 75 सफल वर्षों के उपलक्ष्य में एक विशेष डे कवर और 75 रुपये मूल्यवर्ग का विशेष रूप से ढाला हुआ स्मारक सिक्का जारी करेंगे।
NCC Rally : 19 देशों के अधिकारी और कैडेट होंगे शामिल
वसुधैव कुटुम्बकम की सच्ची भारतीय भावना के तहत कुल 19 देशों के 196 अधिकारियों और कैडेट को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। पीएम मोदी शाम को लगभग 5:45 बजे एनसीसी कैडेटों को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें : India vs New Zealand : T20 सीरीज में न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रनों से दी मात, नहीं चला हार्दिक पांड्या का जादू
75 रुपये का सिक्का होगा जारी
इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी एनसीसी के 75 वर्ष पूरा होने के मौके पर 75 रुपये मूल्य का एक स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे। रैली एक मिश्रित दिन और रात कार्यक्रम के रूप में आयोजित की जाएगी।
NCC Rally में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
पीएमओ के मुताबिक, इस रैली में एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। पीएम मोदी ने बुधवार को नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा, आप युवा हैं, यह आपके लिए भविष्य बनाने का समय है। आप नए विचारों और नए मानकों के निर्माता हैं। आप नए भारत के अग्रदूत हैं।
NCC Rally : एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर होंगे कार्यक्रम
साथ ही इसमें ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ विषय पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल होगा। वसुधैव कुटुम्बकम की सच्ची भारतीय भावना के साथ 19 विदेशी देशों के 196 अधिकारियों और कैडेटों को समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
यह भी पढ़ें : WhatsApp पर आ रहे हैं 3 धमाकेदार फीचर्स, जिससे बदल जाएगा चैटिंग करने का अंदाज, यहां देखें
पीएम बोले- आप नए भारत के अग्रदूत
पीएमओ ने अपनी विज्ञप्ति में कहा है कि इस रैली में एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। मालूम हो कि पीएम मोदी ने बुधवार को नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘आप युवा हैं, यह आपके लिए भविष्य बनाने का समय है। आप नए विचारों और नए मानकों के निर्माता हैं। आप नए भारत के अग्रदूत हैं।



