Independence Day 2025 ; लाल किले से मोदी का पाकिस्तान को अल्टीमेटम, बोले – “खून और पानी साथ नहीं बहेंगे”
Independence Day 2025 : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान और आतंकवाद पर सख्त रुख अपनाते हुए दो टूक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत अब आतंकियों और उन्हें शह देने वालों के बीच फर्क नहीं करेगा। पाकिस्तान की न्यूक्लियर धमकी और ब्लैकमेल अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।
यह भी पढ़े :- Durg Land Scam: दुर्ग में 765 एकड़ जमीन की फर्जी तरीके से सौदेबाजी, बैंक से करोड़ों के लोन पास
पाकिस्तान को चेतावनी
पीएम मोदी ने कहा, “पाकिस्तान की नींद अभी भी उड़ी हुई है। अगर दुश्मन देश ने अपनी हरकतें जारी रखीं, तो हमारी सेना अपने समय, शर्तों और तय किए गए लक्ष्य के अनुसार कार्रवाई करेगी।” उन्होंने बताया कि सेना को पूरी छूट दी गई है और हमारे सुरक्षा बलों ने दुश्मन के इलाके में सैकड़ों किलोमीटर अंदर तक घुसकर आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया है।
न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेंगे
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत कई दशकों से आतंकवाद झेलता आया है, लेकिन अब “न्यूक्लियर ब्लैकमेल” का दौर खत्म हो चुका है। उन्होंने दोहराया कि अब “खून और पानी” एक साथ नहीं बहेंगे। (Independence Day 2025 )
सिंधु नदी समझौते पर सवाल
मोदी ने पाकिस्तान के साथ हुए सिंधु नदी समझौते को एकतरफा और अन्यायपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, “भारत से निकलने वाला पानी दुश्मन के खेतों को सींच रहा है, जबकि हमारे किसान प्यासे हैं। सात दशकों से यह समझौता हमारे किसानों के लिए नुकसानदेह रहा है। हिंदुस्तान के हक का पानी अब हिंदुस्तान के किसानों को मिलेगा। (Independence Day 2025 )



