2 साल के सबसे निचले स्तर पर महंगाई दर, मई में 4.70% से घटकर हुई 4.25%

India Inflation Rate: भारत में फुटकर महंगाई दर घटकर मई में 4.25% हो गई है। ये 25 महीनों में महंगाई का सबसे निचला स्तर है। अप्रैल 2021 में महंगाई 4.23% रही थी। खाने-पीने की चीजों के दाम में गिरावट के कारण महंगाई में ये कमी आई है। इससे पहले अप्रैल 2023 में रिटेल महंगाई दर 4.70% रही थी। ग्रामीण महंगाई दर 4.68% से घटकर 4.17% पर आ गई है। शहरी महंगाई दर 4.85% से घटकर 4.27% पर आ गई है। कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स यानी CPI के बास्केट में लगभग आधी हिस्सेदारी खाने-पीने की चीजों की होती है।

यह भी पढ़ें:- तेज रफ्तार कार ने लॉरी को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक मई में खाद्य महंगाई दर घटकर 2.91% पर आ गई है। अप्रैल 2023 में यह 3.84% और मार्च में 4.79% रही थी। महंगाई में आई गिरावट को लेकर जानकारों का कहना है कि ये अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत है। सप्लाई चेन में सुधार और कमोडिटी की कीमत में राहत का भी फायदा मिला है। हालांकि इस महीने हुई मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग की जानकारी देते हुए RBI गवर्नर ने कहा था कि महंगाई को लेकर चिंता और अनिश्चितता अभी भी बरकरार है। (India Inflation Rate)

जानिए क्या होता है CPI

हम एक ग्राहक के तौर पर रिटेल मार्केट से सामान खरीदते हैं। इससे जुड़ी कीमतों में हुए बदलाव को दिखाने का काम कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स यानी CPI करता है। हम सामान और सर्विसेज के लिए जो औसत मूल्य चुकाते हैं, CPI उसी को मापता है। कच्चे तेल, कमोडिटी की कीमतों, मेन्युफैक्चर्ड कॉस्ट के अलावा कई अन्य चीजें भी होती हैं, जिनकी रिटेल महंगाई दर तय करने में अहम भूमिका होती है। करीब 300 सामान ऐसे हैं, जिनकी कीमतों के आधार पर रिटेल महंगाई का रेट तय होता है। महंगाई का बढ़ना और घटना प्रोडक्ट की डिमांड और सप्लाई पर निर्भर करता है। (India Inflation Rate)

अगर लोगों के पास पैसे ज्यादा होंगे तो वह ज्यादा चीजें खरीदेंगे। ज्यादा चीजें खरीदने से चीजों की डिमांड बढ़ेगी और डिमांड के मुताबिक सप्लाई नहीं होने पर इन चीजों की कीमत बढ़ेगी। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने महंगाई पर अर्जुन की नजर बनाए रखने की जरूरत को दोहराया था। उन्होंने कहा था कि महंगाई अभी भी 4% के टारगेट से ऊपर बनी हुई है। RBI के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 में महंगाई 4% के ऊपर ही रहने की संभावना है। RBI ने महंगाई अनुमान को FY24 में 5.2% से घटाकर 5.1% किया है। अब देखना होगा कि आगे महंगाई दर बढ़ती है या घटती है। (India Inflation Rate)

Related Articles

Back to top button