इंदौर मंदिर हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 35, कई लोग लापता, अभी भी मलबे में दबे बाकी लोगों की तलाश जारी
Indore Tragedy : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में राम नवमी के दिन हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 35 हो गई है। मृतकों में 18 महिलाएं और लड़कियां हैं। अभी भी बावड़ी के मलबे में दबे बाकी लोगों की तलाश जारी है। कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। महू से आए सेना के जवान मलब में दबे लोगों को खोजने में लगे हुए हैं। एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है।
यह भी पढ़ें : ये है छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर हिशा बघेल, जिसने पिता की मौत से बेखबर किया उनके सपने को साकार
Indore Tragedy : 40 फीट गहरी बावड़ी
ये सभी लोग मंदिर के अंदर स्थित बावड़ी के ऊपर डले स्लैब पर बैठकर पूजा कर रहे थे। इस दौरान स्लैब अचानक से धंस गया। इससे 30 से ज्यादा लोग बावड़ी में गिर पड़े। बावड़ी करीब 40 फीट गहरी है। उसमें 4 से 5 फिट तक पानी भरा हुआ था। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रस्सियों के सहारे कुएं से लोगों को निकालने को कोशिश की। कुएं से करीब 18 घायलों को निकाला गया। इस हादसे में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं घायल हुए लोगों में से दो लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।
मध्य प्रदेश के इंदौर बावड़ी हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 35 हुई, 18 को बचाया#MadhyaPradesh #Indore pic.twitter.com/p9VU783KeM
— Pandurang Dhond (@PandurangDhond7) March 31, 2023
यह भी पढ़ें : गूगल पर लगा 1337 करोड़ रुपए का जुर्माना, NCLAT ने खारिज की याचिका, कंपनी को 30 दिनों में चुकानी होगी राशि
नगर निगम तीन पंपों की मदद से बावड़ी से पानी निकालने में लगा हुआ है। साथ ही ऑक्सीजन के साथ गोताखोरों को कुएं में उतारा गया है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी मौजूद है। बताया जा रहा है कि बावड़ी में काफी दलदल है।
8 devotees, including two children rescued so far. 10-15 devotees could still be trapped inside the collapsed structure. #Indore @makarandkale pic.twitter.com/yDrsxk2z4Q
— Utkarsh Singh (@utkarshs88) March 30, 2023
आर्मी के 70 जवान तैनात
गुरुवार रात 11 बजे महू से आर्मी के करीब 70 जवान पहुंचे। इन जवानों ने लापता लोगों की तलाश बाबड़ी में शुरू की। सेना के ये जवान झूला बवाकर बावड़ी के अंदर झूला बनाकर उसमें जवानों को बैठाकर बावड़ी में लगे सरिए को कटर मशीन से काटा। आशंका जताई जा रही है कि अभी भी कुछ लोग यहां दबे हुए हैं।