Google Analytics —— Meta Pixel

इजराइल के संसद नेसेट में गूंजे ‘मोदी-मोदी’ के नारे, PM नेतन्याहू ने कहा- दोस्त से बढ़कर भाई हैं मोदी

Israeli PM on Modi: PM नरेंद्र मोदी इजराइल की संसद नेसेट पहुंचे, जहां ‘मोदी-मोदी’ के नारों के साथ सांसदों ने खड़े होकर तालियों के साथ स्वागत किया। नेसेट के स्पीकर आमिर ओहाना ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है कि मैं उनका स्वागत कर रहा हूं, क्योंकि वे भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने नेसेट को संबोधित करके एक बार फिर इतिहास रचा हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि मेरे प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी, मैं आपके आने से बहुत खुश हूं। मैं इतना खुश कभी नहीं हुआ, जितना इजराइल के एक महान दोस्त, भारत-इजराइल गठबंधन के एक महान चैंपियन, दुनिया के मंच पर एक महान नेता के यहां आने से हुआ हूं।

यह भी पढ़ें:- ‘आज इसने भगवा पहना है…’- नेतन्याहू ने ऐसे कराया PM मोदी से पत्नी का परिचय

उन्होंने कहा कि मेरे प्यारे दोस्त आपका और आपके खास प्रतिनिधिमंडल का जेरूसलम में स्वागत है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हम दोनों के बीच व्यक्तिगत और दोनों देशों और हमारे लोगों के बीच एक शानदार दोस्ती रही है। आज सुबह मेरी पत्नी सारा और मैंने एयरपोर्ट पर आपका स्वागत किया। जैसे ही आप सीढ़ियों से नीचे आए, हमने एक-दूसरे को गले लगा लिया। प्रधानमंत्री मोदी का गले लगना कुछ खास है। इसे मोदी हग कहा जाता है। यह दुनियाभर में मशहूर है और जब आप किसी को करीब से सच में गले लगाते हैं तो आप जानते हैं कि यह कोई दिखावा नहीं है। यह असल है। इसे मोदी हग कहा जाता है।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि यह न केवल हमारे बीच पर्सनल रिश्तों, पर्सनल दोस्ती का संकेत है, बल्कि यह सच में हमारे दोनों लोगों के बीच के रिश्ते की गर्मजोशी को दिखाता है। भारत लगभग डेढ़ अरब लोगों की एक बहुत बड़ी ताकत है। इजराइल थोड़ा छोटा है, लेकिन इजराइल भी बहुत बड़ा है। मैं कहना चाहता हूं कि हमारे बीच का गठबंधन हमारी अलग-अलग ताकतों का एक बहुत बड़ा मल्टीप्लायर है, एक बहुत बड़ा मल्टीप्लायर। यह भावना का मल्टीप्लायर है और कामों और काबिलियत का मल्टीप्लायर है। (Israeli PM on Modi)

PM बेंजामिन ने कहा कि ऐसी दुनिया में जहां एंटी-सेमिटिज्म बढ़ रहा है, भारत सबसे अलग दिखता है। एक ऐसी सभ्यता जहां यहूदियों को सरकार ने कभी परेशान नहीं किया, सिर्फ उनका स्वागत किया। हम यह भी नहीं भूलते। इसके लिए धन्यवाद भारत। PM नेतन्याहू ने कहा कि मैं लगभग यह कहने की हिम्मत करूंगा कि मोदी दोस्त से बढ़कर एक भाई हैं। अब जब आप पिछली बार यहां थे, हम दोनों मेडिटेरेनियन कोस्ट पर थे और मैंने कहा कि क्यों न हम अपने जूते उतारकर पानी में चले जाएं ? हम पानी पर नहीं चले, लेकिन हमने तब से चमत्कार किए हैं। क्योंकि हमने जो किया है, वह यह है कि हमने अपने व्यापार को दोगुना कर दिया है, अपने सहयोग को तिगुना कर दिया है, अपनी समझ को चौगुना कर दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!