Google Analytics —— Meta Pixel

‘आज इसने भगवा पहना है…’- नेतन्याहू ने ऐसे कराया PM मोदी से पत्नी का परिचय

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर आज बुधवार को इजरायल (PM Modi Israel Visit) पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने किया।

यह भी पढ़े :- ED का बड़ा एक्शन: अनिल अंबानी का मुंबई स्थित ₹3716 करोड़ का घर किया जब्त

भगवा रंग पर हल्की-फुल्की बातचीत

स्वागत के दौरान एक दिलचस्प और दोस्ताना पल देखने को मिला। नेतन्याहू ने मुस्कुराते हुए अपनी पत्नी की ड्रेस की ओर इशारा कर पीएम मोदी से कहा, “आज इसने भगवा रंग पहना है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि सारा की ड्रेस का रंग पीएम मोदी के पॉकेट स्क्वायर से मेल खा रहा है।

इस टिप्पणी पर वहां मौजूद लोगों के बीच हंसी छूट पड़ी और तीनों नेताओं के बीच टरमैक पर हल्की-फुल्की बातचीत का माहौल बन गया। नेतन्याहू को अपनी पत्नी से यह कहते हुए भी सुना गया कि “मोदी एक शानदार नेता हैं।” इस दृश्य को कई लोगों ने गर्मजोशी भरा और निजी कूटनीतिक क्षण बताया।

रणनीतिक साझेदारी पर लंबी चर्चा

इसके बाद तेल अवीव में पीएम मोदी और नेतन्याहू के बीच विस्तृत वार्ता हुई। यह बैठक भारत-इजरायल के बीच स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और मजबूत करने के लिहाज से अहम मानी जा रही है। रक्षा, तकनीक, कृषि और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

भारतीय मूल की सिंगर हुईं भावुक

दौरे के दौरान भारतीय मूल की ब्लाइंड सिंगर दीना सेमटे ने भी प्रधानमंत्री के सामने प्रस्तुति दी। परफॉर्मेंस से पहले उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि मैं पीएम मोदी के सामने परफॉर्म कर रही हूं। म्यूजिक सभी को जोड़ता है। यह मेरे लिए बहुत खास है।”

प्रधानमंत्री के इस दौरे को भारत और इजरायल के बीच मजबूत होते रिश्तों के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है। (PM Modi Israel Visit)

Back to top button
error: Content is protected !!