सिंगापुर के 2 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग, ISRO ने किया कमाल

ISRO Satellite Launch: आंध्र प्रदेश में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सिंगापुर के दो उपग्रहों के साथ PSLV-C55 लॉन्च किया। ISRO के मुताबिक दोपहर 2:19 बजे PSLV-C55 रॉकेट से सिंगापुर के दो सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च किए। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भेजे गए इस मिशन से TeLEOS-2 और LUMELITE-4 को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया गया। इस मिशन में ISRO का एक्सपेरिमेंटल प्लेटफॉर्म POEM भी भेजा गया। POEM अंतरिक्ष के वैक्यूम (निर्वात) में कुछ टेस्टिंग करेगा। ये PSLV की 57वीं उड़ान थी। 

यह भी पढ़ें:- अक्ती तिहार पर CM भूपेश बघेल ने की माटी पूजा, बीज रोपण कर ट्रैक्टर से की जुताई

बता दें कि POEM का पूरा नाम PSLV ऑरबिटल एक्सपेरिमेंटल मॉड्यूल है। PSLV चार स्टेज वाला रॉकेट है। इसके तीन स्टेज तो समुद्र में गिर जाते हैं। आखिरी यानी चौथी स्टेज जिसे PS4 भी कहते हैं। सैटेलाइट को अपनी कक्षा में पहुंचाने के बाद अंतरिक्ष का कचरा भर रह जाता है। अब इसी के ऊपर प्रयोग करने के लिए POEM का इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसा चौथी बार किया जा रहा है। (ISRO Satellite Launch)

जानकारी के लिए बता दें कि TeLEOS-2 एक टेली कम्युनिकेशन सैटेलाइट है। सिंगापुर सरकार ने इसे वहां के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के साथ मिलकर तैयार किया है। यह दिन-रात और सभी मौसमों में कवरेज देने में सक्षम होगा। यह 741 किलो वजनी है। यह आपदा प्रबंधन से जुड़ी सूचना देगा। LUMELITE-4 को सिंगापुर के इन्फोकॉम रिसर्च इंस्टीट्यट (I2R) और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के सैटेलाइट टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर (STAR) की साझेदारी में बनाया गया है। इसका उद्देश्य सिंगापुर की ई-नेविगेशन समुद्री सुरक्षा को बढ़ाना और ग्लोबल शिपिंग कम्युनिटी को फायदा पहुंचाना है। यह 16 किलो का है। (ISRO Satellite Launch)

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) भारत की अंतरिक्ष एजेंसी है। इस संगठन में भारत और मानव जाति के लिए बाह्य अंतरिक्ष के लाभों को प्राप्त करने के लिए विज्ञान, अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी शामिल हैं। इसरो अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार का एक प्रमुख घटक है। विभाग भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम को मुख्य रूप से इसरो के तहत विभिन्न केंद्रों या इकाइयों के माध्यम से निष्पादित करता है। पहले इसरो को भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति (इन्कोस्पार) के नाम से जाना जाता था, जिसे डॉ. विक्रम ए. साराभाई की दूरदर्शिता पर 1962 में भारत सरकार की ओर से स्थापित किया गया था। (ISRO Satellite Launch)

Related Articles

Back to top button