JP Nadda CG Visit : आज छत्तीसगढ़ आएंगे केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा, रायपुर में जनादेश परब में करेंगे शिरकत
JP Nadda CG Visit : केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज (13 दिसम्बर को) एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यह भी पढ़े :- ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ का विपक्ष ने किया विरोध, कहा- यह चिंता का विषय
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव,मंत्री केदार कश्यप, भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी,रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह और कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। जनादेश परब में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम में सभी मंत्री, विधायक, सांसद और बीजेपी नेता शामिल होंगे। (JP Nadda CG Visit)
यह भी पढ़े :- केंद्रीय कैबिनेट ने ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ विधेयक को दी मंजूरी, अगले हफ्ते संसद में लाया जाएगा बिल
केन्द्रीय मंत्री नड्डा दोपहर 3 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे और वहां से सीधे साइंस कॉलेज मैदान जाएंगे, जहां वे जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात शाम 4.55 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। केन्द्रीय मंत्री नड्डा शाम 6.40 बजे पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय श्री गोपाल व्यास के निवास जांएगे। इसके बाद वे 7.40 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे और दिल्ली के लिए रवाना होंगे। (JP Nadda CG Visit)



