BJP ने कांग्रेस प्रत्याशियों को बताया फूंके हुए कारतूस, संचार प्रमुख ने कहा- हार से पहले डरी भाजपा

Kedar Gupta on Congress: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने सभी 11 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इसे लेकर BJP ने तंज कसा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने फूंके हुए कारतूस मैदान में उतारे हैं। कांग्रेस का कोई नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। निश्चित रूप से कांग्रेस का हाल-बेहाल है। भाजपा 11 की 11 सीटें जीतेगी। BJP प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ले दे के बड़ी मुश्किल से प्रत्याशियों का ऐलान 11 सीटों पर किया है। कोई भी कांग्रेस की टिकट पर उनका नेता लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहता, क्योंकि सब जानते हैं कि भाजपा के सामने उन्हें हार मिलेगी, जिन्हें टिकट मिला भी वो सब फूंके हुए कारतूस हैं।

यह भी पढ़ें:- कृषि मंत्री रामविचार नेताम के घर पर खाना खाकर 200 लोग बीमार, पढ़ें पूरी खबर

उन्होंने कहा कि एक का भी निशाना विधानसभा चुनाव में नहीं लगा तभी तो जनता ने कांग्रेस की सरकार को नकार दिया। इस लोकसभा चुनाव में जीत भाजपा को मिलेगी, कांग्रेस को जनता पूरी तरह से नकार चुकी है। कांग्रेस की हालात दयनीय है। वहीं कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशियों को लेकर बीजेपी बौखला गई है। दूसरे चरण के प्रत्याशी के नाम के साथ ही बीजेपी कोमा में चली गई। तीसरी सूची के साथ ही बीजेपी की स्थिति खराब हो गई। यही वजह है कि बीजेपी के नेता बौखलाहट में अनर्गल बयान दे रहे हैं। (Kedar Gupta on Congress)

बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा पर हुई FIR को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और उनके नेता कांग्रेस उम्मीदवार की लोकप्रियता से घबरा रहे हैं। यही वजह है कि हमारे उम्मीदवार पर पहले झूठी FIR दर्ज करवाई गई और अब पोस्टर जारी कर अनर्गल बयानबाजी की जा रही है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि डर से भाजपाई षड्यंत्र करने में लगे हैं। कांग्रेस उम्मीदवारों की छवि खराब करने के लिए उनके खिलाफ झूठे पोस्टर जारी किए गए हैं। बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा की लोकप्रियता से भाजपा विचलित हो गई है। पहले उनके खिलाफ झूठी FIR दर्ज करवाई गई और अब उनकी छवि खराब करने गलत बयानबाजी की जा रही है। (Kedar Gupta on Congress)

Related Articles

Back to top button