Khairagarh by-election की मतगणना आज दोपहर 2 बजे तक साफ हो जाएगी स्थिति

Khairagarh by-election के लिए वोटों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे से जारी है। पांचवां राउंड पूरा होने के बाद तक कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा 6603 वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर BJP उम्मीदवार कोमल सिंह जंघेल बने हुए हैं। दोपहर बाद 2 बजे तक फैसला सामने आने की संभावना है। बता दें कि मतगणना (Khairagarh by-election) 21 चरणों में होगी।

चौथे राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद यशोदा वर्मा करीब 5 हजार वोटों से आगे थीं। तीसरे राउंड में 3704, दूसरे राउंड में 2557 और पहले राउंड में 1175 वोटों से आगे थीं। पहले राउंड की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को 3068 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को 2693 मत मिले हैं।

इसे भी पढ़ें-Rashifal 16 April 2022: आपका शनिवार का दिन कैसा रहेगा, क्या कहती हैं राशि, जानें अपना राशिफल 

राजनांदगांव शहर स्थित बीज एवं कृषि विकास निगम के एक गोदाम को मतगणना केंद्र बनाया गया है। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई है, इसके बाद EVM से पड़े वोटों को गिना जा रहा है। यहीं पर वोटों की गिनती के बाद निर्वाचन आयोग नए विधायक के नाम की घोषणा करेगा।

इन 10 उम्मीदवारों का होगा फैसला

यशोदा वर्मा – कांग्रेस
कोमल जंघेल – भाजपा
नरेंद्र सोनी – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़
मोहन भारती – राष्ट्रीय जनसभा पार्टी
अरुणा बनाफर – निर्दलीय
साधुराम धुर्वे – निर्दलीय
नितिन कुमार भांडेकर – निर्दलीय
विप्लव साहू – फॉरवर्ड डमेक्रेटिक लेबर पार्टी
ढालचंद साहू – आम्बेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया
संतोषी प्रधान – गोंडवाना गणतंत्र पार्टी

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसमें कुल  78.48% लोग ही मतदान के लिए पहुंचे।  एक लाख 65 हजार 807 लोगों ने ही इस चुनाव में वोट डाला था।

Related Articles

Back to top button