Google Analytics —— Meta Pixel

खामेनेई ने लोगों को संबोधित किया , कहा – अमेरिका-इजरायल इस्लाम के दुश्मन, भाईचारे के साथ रहें मुस्लिम

Iran Supreme Leader Khamenei Speech: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने जुमे की नमाज के बाद लोगों को संबोधित किया. उन्होंने मंगलवार को किए गए ईरान के हमले को लेकर कहा है कि ये हमला फिलिस्तीन के हक के लिए इजराइल पर किया गया और आने वाले समय में जरूरत पड़ी तो फिर इसे अंजाम देंगे. खामेनेई ने कहा कि हमने अपनी जिम्मेदारी निभाई और आगे भी इसे निभाएंगे. हम न जल्दबाजी करेंगे न रुकेंगे।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : 114 स्वास्थ्यकर्मी और 11 अतिथि शिक्षकों की DMF से हुई नियुक्ति

सुप्रीम लीडर ने अरब मुल्कों समेत दुनियाभर के मुसलमानों से साथ आने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि मुसलमानों के खिलाफ विनाश की सियासत की जा रही है लिहाजा उन्हें एकजुट होना चाहिए. खामेनेई ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत पर दुख जताया और कहा कि संकट के समय में ईरान लेबनान के साथ खड़ा है।

इजरायल पर गंभीर आरोप
खामेनेई ने इजराइल की तरफ संकेत करते हुए कहा “जब वे एक देश से संतुष्ट हो जाते हैं, तो दूसरे देश में चले जाते हैं। हर देश जो दुश्मन के कब्जे में नहीं आना चाहता, उसे शुरू से ही सचेत रहना चाहिए। जब दुश्मन दूसरे देश में जाता है, तो उसकी मदद करनी चाहिए। हम मुसलमानों ने कई सालों तक इसकी उपेक्षा की।” अपने पूरे भाषण के दौरान खामेनेई ने सभी मुस्लिम राष्ट्रों को एकजुट होने का संदेश दिया।

इजरायल को खुली धमकी
खामेनेई ने इजरायल को खुली धमकी देते हुए कहा कि अगर इजरायल ने 180 मिसाइलों के हमले का जवाब दिया तो वह तेल अवीव और हाइफा को मिट्टी में मिला देंगे। युद्ध की आशंका से चिंतित लोगों को संबोधित करते हुए खामेनेई ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिरोध कम नहीं होगा। उन्होंने कहा “हमारी क्रांति की शुरुआत में कई महत्वपूर्ण हस्तियों की हत्या कर दी गई थी। मुख्य न्यायाधीश अयातुल्ला बेहेश्टी, राष्ट्रपति राजाई और प्रधान मंत्री बहोनार मारे गए थे, लेकिन इससे क्रांति का मार्च रुका नहीं, बल्कि और आगे बढ़ता गया। ऐ मेरे प्रतिरोधी लोगों, लेबनान और गाजा में हमारे लड़ाकों, जान लो कि ये सारी शहादतें तुम्हारे दृढ़ संकल्प को हिला नहीं पाएंगी।

हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह को बताया शहीद
सुप्रीम लीडर खामेनेई ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत को शहादत बताया, उन्होंने कहा कि नसरल्लाह शैतान इजराइल के खिलाफ लड़ रहे थे. उन्होंने कहा कि नसरल्लाह की शहादत से हम दुखी हैं लेकिन हारे नहीं हैं, दुश्मन हसन नसरल्लाह की शहादत से डर गया है. उन्होंने कहा कि ईरान की संवेदना लेबनान के साथ है. लेबनान के संकट में ईरान साथ खड़ा है।

खामेनेई ने हसन नसरल्लाह की मौत को इस्लाम की राह में दी गई कुर्बानी बताया. उन्होंने अरब मुल्कों और वहां के मुसलमानों से साथ देने की अपील की. उन्होंने कहा कि हम सबका दुश्मन एक है, जो ईरान का दुश्मन है वही इराक, लेबनान और मिस्र का दुश्मन है। (Iran Supreme Leader Khamenei Speech)

Back to top button
error: Content is protected !!