छत्तीसगढ़ के 3 शहीद जवान कीर्ति चक्र से सम्मानित, CM भूपेश ने कहा- जरा याद करो कुर्बानी..

Kirtichakra to Chhattisgarh Martyrs: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीजापुर नक्सली हमले में शहीद हुए 3 जवानों को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शहीद जवानों के परिजनों को कीर्ति चक्र प्रदान की है। वहीं शहीद जवानों के सम्मान को लेकर CM भूपेश बघेल ने ट्वीट किया। साथ ही लिखा- जो शहीद हुए हैं उनकी..जरा याद करो कुर्बानी…।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 38 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

CM भूपेश बघेल ने लिखा- पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के दौरान अनुकरणीय साहस का परिचय देते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान अर्पित करने वाले उप निरीक्षक दीपक भारद्वाज, प्रधान आरक्षक सोढ़ी नारायण  और एसटीएफ प्रधान आरक्षक श्रवण कश्यप की वीरता को सम्मान देते हुए मरणोपरांत माननीय राष्ट्रपति के द्वारा कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। हम सब उनकी वीरता को सलाम और उनके परिवारों को नमन करते हैं। जय हिन्द…। (Kirtichakra to Chhattisgarh Martyrs)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रवण कश्यप, हेड कांस्टेबल और सोढ़ी नारायण, हेड कांस्टेबल, छत्तीसगढ़ (मरणोपरांत) को कीर्ति चक्र प्रदान की। उन्होंने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से लड़ते हुए और उन्हें मारते हुए देश के लिए असाधारण साहस और सर्वोच्च बलिदान दिया। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने दीपक भारद्वाज, उप निरीक्षक, छत्तीसगढ़ (मरणोपरांत) को कीर्ति चक्र प्रदान किया।  (Kirtichakra to Chhattisgarh Martyrs )

बता दें कि बीजापुर में नक्सलियों से मुकाबला करते अपने साथियों की रक्षा करते दीपक भारद्वाज 3 अप्रैल 2021 को वीरगति को प्राप्त हो गए थे। दरअसल, बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के टकलागुणाम नामक स्थान में 3 अप्रैल 2021 को नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान 22 जवानों को शहादत मिली थी, उसमें सक्ति जिले के पिहरिद के रहने वाले सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज भी शहीद हो गए थे।  (Kirtichakra to Chhattisgarh Martyrs)

मुठभेड़ के बाद DSP पाल ने दीपक भारद्वाज की तारीफ में कहा था कि नक्सलियों से सीधी लड़ाई में जहां गोलीबारी और बमबारी होती रहती है, वहां बड़े-बड़े शूरमा के हाथ पैर कांपने लगते हैं। वहीं सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज बिना डरे और झिझक के लड़ाई लड़ते रहे।  नक्सलियों को लगा कि उनका बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है, तब उन्होंने  ग्रेनेड लांचर फेंक कर दीपक भारद्वाज पर हमला किया, जिसमें दीपक भारद्वाज नक्सलियों से लड़ाई लड़ते हुए लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए शहीद हो गए। (Kirtichakra to Chhattisgarh Martyrs)

Related Articles

Back to top button