Google Analytics —— Meta Pixel

Lokpal post in MGNREGA : छत्तीसगढ़ सरकार मनरेगा में लोकपाल पदों पर कर रही भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Lokpal post in MGNREGA : छत्तीसगढ़ की सरकार मनरेगा में 11 नए लोकपालों की भर्ती कर रही है। राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से यह भर्ती संचालित होगी। इसके लिए सरकार ने आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बता दें कि सभी चयनित लोकपाल महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा के तहत काम करेंगे।

सरकार की तरफ से जारी किए गए आदेश के मुताबिक 11 लोकपाल पद बेमेतरा, कोंडागांव, बीजापुर, नारायणपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, बालोद, बलौदा बाजार भाटापारा, गरियाबंद, सुकमा, सूरजपुर और मुंगेली जिले में कार्यरत होंगे। यह भर्ती राज्यस्तरीय भर्ती है।

ऐसे करें आवेदन

राज्य सरकार के आदेश में स्पष्ट है कि इस भर्ती के लिए आवेदन पत्र सिर्फ स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के द्वारा ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए आखिरी तारीख 22 अप्रैल तय की गई है। लोकपाल की भर्ती में आवेदन करने के लिए www.cgstate.gov.in और www.mgnrega.cg.nic.in वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा।

आवेदन पत्र भेजने का पता

आयुक्त, महात्मा गांधी मनरेगा, विकास आयुक्त कार्यालय, तृतीय तल, कक्ष क्रमांक-19, विकास भवन, नॉर्थ ब्लॉक, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर, रायपुर।

आवश्यक योग्यता

  • जारी किए गए निर्देश के मुताबिक इस भर्ती में शामिल होने वाले शख्स की उम्र भर्ती के वक्त 66 साल से कम होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाले को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, लॉ, एकेडमिक, सोशल वर्क और मैनेजमेंट में से किसी भी एक में कम से कम 10 वर्षों के काम का अनुभव होना चाहिए।
  • आमजन या सामाजिक संगठनों के साथ कार्य का अनुभव भी होना चाहिए।
  • यह नियुक्ति किसी भी प्रकार से शासकीय सेवा नहीं मानी जाएगी।
  • लोकपाल के तौर पर सेवा देने वाले व्यक्ति को हर महीने अधिकतम 45 हजार रुपए पारिश्रमिक के तौर पर मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें- Khairagarh Bypoll: खैरागढ़ में उपचुनाव प्रचार के दौरान मंत्री कवासी लखमा ने किया डांस

Back to top button
error: Content is protected !!