Khairagarh Bypoll: खैरागढ़ में उपचुनाव प्रचार के दौरान मंत्री कवासी लखमा ने किया डांस

Khairagarh Bypoll: छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपने मस्त मौला अंजाद के लिए सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में खैरागढ़ उपचुनाव (Khairagarh Bypoll) प्रचार के दौरान उनका खास अंदाज देखने को मिला। वह राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ में चुनाव प्रचार के सिलसिले में पहुंचे थे। जहां मौका पाकर मंत्री कवासी लखमा ने खूब डांस किया। मंत्री को इस तरह दिल खोलकर नाचता देखे लोग भी हैरान रह गए।

मंत्री कवासी लखमा के डांस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। मंत्री कवासी लखमा खैरागढ़ के गंडई इलाके में जब चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे तो यहां कांग्रेस पार्टी के पक्ष में प्रचार करते हुए, लोक कलाकारों का एक दल लोगों को मनोरंजन कर रहा था। इसमें डांस कर रही लड़कियों को देखकर मंत्री खुद बीच में जा पहुंचे और उसके बाद अपने अंदाज में डांस करने लगे। कलाकारों को छोड़कर सभी का ध्यान कवासी लखमा पर ही गया।

इसे भी पढ़ें- PRSU online exam : रविवि में 16 अप्रैल से ऑनलाइन परीक्षा, आज से उत्तर पुस्तिका का वितरण शुरू

खैरागढ़ में 12 अप्रैल को उपचुनाव की वोटिंग होनी है। इसे लेकर मंत्री कवासी लखमा ने दावा किया कि कांग्रेस खैरागढ़ का चुनाव जीतने जा रही है। लखमा ने कहा कि इससे पहले भी कांग्रेस ने उपचुनाव जीते हैं, इस चुनाव में भी कांग्रेस अपना बेहतर प्रदर्शन करेगी। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार प्रदेश में काफी अच्छा काम कर रही है और यही वजह है कि लोग कांग्रेस पर ही भरोसा जताएंगे।

Related Articles

Back to top button