Trending

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा, इस दिन होगा मतदान

Himachal Assembly Election: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होगा। वहीं 8 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। बता दें कि हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि वोटर नामांकन तक यानी 25 अक्टूबर तक अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं। इस बार 80 साल से ज्यादा उम्र वाले बुजुर्गों और कोरोना पीड़ितों को घर से वोटिंग की सुविधा दी जाएगी। हिमाचल में 80 प्लस उम्र वाले 1.22 लाख बुजुर्ग हैं। इसके अलावा 1184 वोटरों की उम्र 100 साल से ज्यादा है।

यह भी पढ़ें:- जिला स्तर में हुई पटवारियों के कामकाज की समीक्षा, 7 दिनों के भीतर कार्यशैली में सुधार के दिए निर्देश

चुनाव आयोग इस बार फ्री स्कीम्स की घोषणा पर भी नजर रखेगा। इस बार निगरानी ज्यादा मुस्तैद होगी। चुनाव में मुफ्त वादों का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। आयोग ने कोर्ट में कहा था कि फ्री की परिभाषा तय नहीं होने की वजह से इस पर रोक लगाने में मुश्किलें आती हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। इनमें 20 सीटें आरक्षित हैं। 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 3 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व हैं। 2017 में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। चुनाव में भाजपा 44, तो कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत मिली थी। एक सीट पर CPI(M) और दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे। (Himachal Assembly Election)

भाजपा से वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सबसे बड़े दावेदार हैं। अगर 2017 की तरह कोई बड़ा उलटफेर होता है तो केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी CM का चेहरा बन सकते हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से मुकेश अग्निहोत्री, कौल सिंह ठाकुर, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, रामलाल ठाकुर, आशा कुमारी दावेदारों की सूची में शामिल है। सत्ता में रहते हुए कांग्रेस तत्कालीन CM वीरभद्र सिंह के नाम पर चुनावी मैदान में उतरी। पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। 2021 में वीरभद्र सिंह का निधन हो गया। इस बार कांग्रेस में दावेदार कई हैं, लेकिन किसी एक नाम पर सहमति नहीं। (Himachal Assembly Election)

जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा  2017 के चुनाव में पूर्व CM प्रेम कुमार धूमल के नाम पर चुनाव मैदान में उतरी थी। भाजपा हाईकमान ने धूमल को हमीरपुर के बजाय सुजानपुर से टिकट दिया और वहां से धूमल चुनाव हार गए थे। हार के बाद भाजपा हाईकमान ने जयराम ठाकुर को CM बनाया। हिमाचल में इस बार 4 मुद्दे चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। इनमें कर्मचारियों की समस्या, महंगाई, बेरोजगारी और पुलिस पेपर लीक मामला शामिल है। इसके अलावा सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबैंसी का भी असर हो सकता है। पिछले साल 3 सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा को सभी सीटों पर हार मिली थी। हिमाचल में दोबारा सरकार बनाने के लिए भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रधानमंत्री पिछले 17 दिनों में अब तक 4 रैलियां कर चुके हैं। वहीं 16 अक्टूबर को फिर हिमाचल जाने वाले हैं। इधर, कांग्रेस ने भी कमर कस लिया है। (Himachal Assembly Election)

Related Articles

Back to top button