Trending

LPG Cylinder: महीने के पहले दिन 198 रु सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, इस तरह चेक करें रेट

LPG Cylinder: जुलाई के पहले दिन लोगों को थोड़ी राहत मिली है। दरअसल, LPG सिलेंडर आज से 198 रुपये सस्ता हो गया है, लेकिन दामों में कटौती सिर्फ कॉमर्शियल सिलेंडर पर की गई है। घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंडेन कंपनी का सिलेंडर आज से दिल्ली में 198 रुपये सस्ता हो गया है। कोलकाता में 182 रुपये रेट में कमी हुई है। मुंबई में 190.50 रुपये, जबकि चेन्नई में इसमें 187 रुपये की कमी की गई है। पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में ये कटौती की है। साथ ही नया रेट जारी किया है। जबकि घरेलू LPG सिलेंडर उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है, उन्हें पहले के रेट में ही एलपीजी सिलेंडर का दाम चुकाना होगा।

यह भी पढ़ें:- Worship Of Lord Jagannath: CM भूपेश बघेल और राज्यपाल ने की भगवान जगन्नाथ की पूजा

बता दें कि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर न सस्ता हुआ है और न ही महंगा। ये आज भी 19 मई वाले रेट से ही मिल रहा है। जून में इंडेन का कामर्शियल सिलेंडर 135 रुपये सस्ता हुआ था, जबकि मई में घरेलू LPG सिलेंडर के उपभोक्ताओं को दो बार झटका लगा था। घरेलू सिलेंडर के रेट महीने में पहली बार 7 मई को 50 रुपये बढ़ाए गए थे और 19 मई को भी घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई थी। देश की राजधानी दिल्ली में बीते एक साल में घरेलू LPG सिलेंडर का रेट 834.50 रुपये से बढ़कर 1003 रुपये पर पहुंच गया है। (LPG Cylinder)

वहीं 19 मई 2022 को आखिरी बार 4 रुपये बढ़ गए थे 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट। इससे पहले 7 मई को रेट 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर था। 22 मार्च 2022 को 949.50 रुपये के मुकाबले सात मई को एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये महंगा हुआ था। इसके बाद 22 मार्च को भी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की उछाल आई थी। इससे पहले अक्टूबर 2021 से फरवरी 2022 तक घरेलू LPG सिलेंडर का रेट दिल्ली में 899.50 रुपये था। (LPG Cylinder)

इस तरह चेक कर सकते हैं सिलेंडर के दाम

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए सबसे पहले आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा, जहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। इस लिंक http://www.iocl.com/Products/Indanegas.aspx पर आप अपने शहर के गैस सिलेंडर के दाम चेक कर सकते हैं। सरकार एक साल में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलेंडर लेना चाहते हैं तो उन्हें बाजार मूल्य पर सिलेंदर खरीदना पड़ेगा। ऑयल कंपनियां हर महीने गैस सिलेंडर की कीमत की समीक्षा करती हैं, जिसकी वजह से गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। वहीं इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं, जिससे कीमत बढ़ते और घटते रहते हैं। (LPG Cylinder)

Related Articles

Back to top button