Trending

Landslide: लैंडस्लाइड से धंसा आर्मी कैंप, सेना के 7 जवानों समेत 14 लोगों की मौत

Landslide: देश के कई राज्यों में बाढ़ और बारिश का कहर जारी है। इसी बीच मणिपुर के नोनी जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सेना के कैंप पर भूस्खलन से सेना के 7 जवानों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि 25 जवान अब भी दबे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। मणिपुर लैंडस्लाइड से भारी तबाही हुई है। भारी बारिश की वजह से बुधवार रात अचानक पहाड़ दरका और भारतीय सेना का कैंप तबाह हो गया, जिस वक्त ये हादसा हुआ कैंप में बड़ी संख्या में जवान मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:- LPG Cylinder: महीने के पहले दिन 198 रु सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, इस तरह चेक करें रेट

DGP का कहना है कि 23 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जिसमें 14 लोगों की मौत हो चुकी है। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। सेना के जवान, रेलवे के कर्मचारी, गांववाले और मजदूरों को मिलाकर लगभग 60 लोगों के दब होने की आशंका है। कल दिनभर चले ऑपरेशन के बाद सेना के 7 जवानों के शव निकाले गए। जबकि 13 जवानों को सुरक्षित बचाया गया। अधिकारियों के मुताबिक अभी बड़ी संख्या में जवान लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। कैंप पूरी तरह बर्बाद हो गया। खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कत हो रही है। (Landslide)

PM मोदी रख रहे नजर

मणिपुर के नोनी जिले में इम्फाल-जिरिबम रेलवे लाइन के निर्माण का काम चल रहा है, जिसकी सुरक्षा के लिए सेना के जवानों को तैनात किया गया है। टेरिटोरियल आर्मी की 107 कंपनी लैंडस्लाइड की चपेट में आई है। रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर है। PM मोदी ने मणिपुर के CM बीरेन सिंह से बात की और हर संभव मदद का भरोसा दिया। भारतीय सेना के मुताबिक 29-30 जून की रात नोने जिले के टूपल रेलवे स्टेशन के करीब आए भारी लैंड-स्लाइड से टीए की 107 कंपनी चपेट में आ गई। इस लोकेशन पर पर निर्माणधीन मणिपुर-जिरिबम रेलवे लाइन की सुरक्षा में तैनात सैनिक मौजूद थे। (Landslide)

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लैंडस्लाइड की घटना के बाद भारतीय सेना और असम राईफल्स ने फुल-स्केल रेस्कयू ऑपरेशन शुरु किए। राहत और बचाव कार्यों के लिए रेलवे की साइट पर मौजूद इंजीनियरिंग प्लांट से मशीनरी का इस्तेमाल किया गया। जानकारी के मुताबिक 13 जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी घायलों का नोने स्थित आर्मी मेडिकल यूनिट में इलाज चल रहा है। गंभीर रुप से घायल जवानों को इम्फाल और दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। (Landslide)

सेना के मुताबिक खराब मौसम और दोबारा हुई लैंडस्लाइड से रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित हो रहा है, लेकिन लापता जवानों की तलाश जारी है। सेना के हेलीकॉप्टर भी स्टैंडबाय पर हैं और मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक की जानकारी के मुताबिक, कम से कम 25 सेना के जवान लापता हैं। लैंड-स्लाइड के चलते स्थानीय इलजाई नदी की धारा भी प्रभावित हुई है। घटना को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि- मणिपुर के नोनी में भूस्खलन के कारण नागरिकों और सशस्त्र बलों के जवानों की मौत अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं उन लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं, जिनके लिए बचाव और राहत कार्य जारी है।

Related Articles

Back to top button