खरोरा में विकास का महाअभियान-नगर पंचायत सामान्य सम्मेलन में 22 प्रस्तावों पर लगी मुहर, खुलेंगी इंफ्रास्ट्रक्चर, सौंदर्यकरण और जनसुविधा विस्तार की राह
रायपुर : रायपुर जिला अंतर्गत नगर पंचायत खरोरा के परिषद भवन में 11 अगस्त सोमवार को आयोजित सामान्य सम्मेलन में विकास, सौंदर्यकरण और जनसुविधा से जुड़े 22 अहम प्रस्ताव एकमत से पारित किए गए। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अनिल सोनी ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुमित सेन, सभी पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी डोमार प्रसाद साहू और इंजीनियर पोषण साहू उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े :- अवर्षा से सूख रही धान की फसल, नहर में पानी छोड़ने की मांग तेज – 15 अगस्त को चक्काजाम की चेतावनी
बैठक में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी, Human for Tree योजना, डबरी तालाब को मत्स्य पालन हेतु लीज, नगर में सब्जी मंडी की स्थापना, स्क्रैप सामग्री विक्रय, बस स्टैंड जीर्णोद्धार एवं दुकान नीलामी, स्वालंबन योजना और पौनी पसारी योजना में आवंटन, PPP मॉडल से दुकान निर्माण, सीसी रोड निर्माण, नेताजी चौक सौंदर्यकरण, मुर्गा-मटन-मछली मार्केट व्यवस्था, फल दुकान प्रबंधन, SLRM सेंटर स्थानांतरण, अतिक्रमण हटाने, विभिन्न पेंशन व परिवार सहायता योजनाओं सहित हक अंतरण-नामांतरण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
सभी प्रस्ताव पार्षदों की सर्वसम्मति से पास हुए, जिससे खरोरा नगर के सर्वांगीण विकास, नागरिक सुविधाओं में सुधार और आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है।



