बड़ा सड़क हादसा : शादी से लौट रही इको कार पर पलटा सीमेंट से लदा ट्रक, 9 लोगों की मौत

Road Accident : मध्य प्रदेश में झाबुआ के मेघनगर इलाके में देर रात भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है. राजस्थान से सीमेंट लेकर आ रहा एक ट्रक, मारुती ईको वैन पर पलट गया. ईको में सवार 11 लोगो में से 9 लोगों की मौत हो गई. हादसा रात करीब 3 से 4 बजे के करीब हुआ।
यह भी पढ़े :- CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक आज, महत्वपूर्ण घोषणाओं को मिल सकती है मंजूरी
बताया जाता है कि हादसा देर रात दो बजे उस वक्त हुआ जब कार में सवार लोग .गांव मानपुर से शादी समारोह में हिस्सा लेकर वापस घर लौट रहे थे। हादसे (Road Accident) का शिकार परिवार उन्डीखाली शिवगढ़, देवगढ़ का रहनेवाला था।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : 10 क्रांतिकारी सुधार: रजिस्ट्री प्रक्रिया को सरल, सुगम और पारदर्शी बनाएगी सरकार



