Google Analytics —— Meta Pixel

Kupwara Encounter : सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, केरन सेक्टर में दो आतंकी ढेर

घुसपैठ की कोशिश नाकाम, इलाके में तलाशी अभियान जारी

Kupwara Encounter : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के संयुक्त अभियान में दो आतंकवादी मारे गए हैं। इलाके में अभी भी कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते तलाशी अभियान जारी है।

यह भी पढ़े सिकलिन टेस्ट में बड़ी लापरवाही, 13 महीने की बच्ची की दी गलत रिपोर्ट, नेगेटिव को बताया पॉजिटिव

सेना की चिनार कोर ने दो आतंकियों के मारे (Kupwara Encounter ) जाने की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके में संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। संदिग्ध हलचल दिखने पर आतंकियों को ललकारा गया, जिस पर उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकी मार गिराए गए।

 सर्दियों से पहले बढ़ी घुसपैठ की कोशिशें

सेना अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई सर्दियों से पहले की घुसपैठ की कोशिश का हिस्सा हो सकती है। बर्फबारी शुरू होते ही एलओसी (LoC) के पास के अधिकांश दर्रे बंद हो जाते हैं, इसलिए आतंकवादी संगठन इस अवधि में घुसपैठ की कोशिशें तेज कर देते हैं। इलाके को पूरी तरह सुरक्षित करने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य आतंकी छिपा न हो।

 LoC पर घुसपैठ की कोशिशों में वृद्धि

हाल के महीनों में एलओसी के पास घुसपैठ की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है, लेकिन सुरक्षाबलों ने अधिकतर प्रयासों को नाकाम किया है। सेना ने सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और गश्त बढ़ा दी है, ताकि आतंकियों की किसी भी गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

 हाल ही में श्रीनगर में तीन आतंकी गिरफ्तार

इसी बीच, हाल ही में श्रीनगर पुलिस ने देर रात ममता चौक, कोनाखान और डलगेट इलाके से तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तार आतंकियों की पहचान —

  • शाह मुतैयब, निवासी कुलीपोरा खानयार
  • कामरान हसन शाह, निवासी कुलीपोरा खानयार
  • मोहम्मद नदीम, निवासी मेरठ (वर्तमान में खानयार के कावा मोहल्ला में रह रहा था) के रूप में हुई है।
  • पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिलने की संभावना है। (Kupwara Encounter )

Back to top button
error: Content is protected !!